बेटी के जन्मदिन पर माता-पिता में दिखा उत्साह , हर्षोल्लास से मनाया दूसरा जन्मदिन

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के एमपी टूरिज्म में कार्यरत श्री राकेश हरदहा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती प्रियंका हरदहा ने अपनी पुत्री कुमारी प्रियांशा (अश्वी) के दूसरे जन्मदिवस को बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया ।

इस अवसर पर परिवारजनों , पड़ोसियों एवं मित्रों को आमंत्रित किया गया । जन्मदिन समारोह में केक काटकर बेटी का जन्मदिन मनाया गया तथा उपस्थित अतिथियों को मिठाई एवं केक वितरित किया गया । सभी ने नन्ही प्रियांशा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य , स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने का आशीर्वाद प्रदान किया ।

जन्मदिन समारोह के दौरान दो वर्षीय प्रियांशा (अश्वी) बेहद प्रसन्न और उत्साहित नजर आई । उसकी मुस्कान और खुशियों ने पूरे माहौल को आनंदमय बना दिया । इस अवसर पर पिता श्री राकेश हरदहा ने कहा कि बेटी परिवार की खुशियों का आधार होती है और उसकी मुस्कान के लिए वे हमेशा हर संभव प्रयास करते रहेंगे ।
समारोह स्नेह , आत्मीयता और पारिवारिक खुशियों के बीच संपन्न हुआ जहां सभी ने बेटी के जन्मदिन को यादगार बनाने में अपनी सहभागिता निभाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *