**नसबंदी शिविर बेनिबारी में डॉक्टरों की लापरवाही से हुई 32 वर्षीय महिला की मौत** ग्राम बेनिबारी…
Category: महाराष्ट्र
**नसबंदी शिविर बेनिबारी में डॉक्टरों की लापरवाही से हुई 32 वर्षीय महिला की मौत** ग्राम बेनिबारी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र तहसील पुष्पराजगढ़ में महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे करीब 32 महिलाओं का नसबंदी हुआ जिसमें लीला टोला से आईं एक महिला जिसका नाम सुलोचना उम्र 32 वर्ष जिसकी नसबंदी के दौरान मौत हो गई बताया जा रहा है कि जब महिला नसबंदी के लिए आई थी तब उसका स्वास्थ बिल्कुल ठीक था जब उसे ऑपरेशन के लिए ले कर गए और इंजेक्शन लगाए तभी से महिला का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा आनन फानन में महिला का ऑपरेशन किया गया जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टरों की लापारवाही में पर्दा डालते हुए नजर आए उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ जानकारी दी जाने की बात की। रिपोर्टर मनीष अग्रवाल की खास रिपोर्ट bsp24news 6264105390
**आज बिलासपुर में नागरिकता संशोधन अधिनयम ( CAA ) के समर्थन में** बिलासपुर में विभिन्न जगहों पे कार्यक्रम रखा गया था जिसमे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ,, एवं नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक जी , बिलासपुर संसद श्री अरुण सॉव जी ,, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह जी ,, मस्तूरी विधायक कृष्ण मूर्ति बंधी जी , जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत जी मुख्य रूप से उपास्थि थे ! कैमरा मेन आकाश चौधरी बिलासपुर रिपोर्टर अनिल सूर्य की खास रिपोर्ट bsp24news 6264105390
**आज बिलासपुर में नागरिकता संशोधन अधिनयम ( CAA ) के समर्थन में** बिलासपुर में विभिन्न जगहों…
**भारत वर्ष में पहली बार भारतीय पत्रकार संघ ‘AIJ’ की विशिष्ट पहल** पर ‘पारुल सेवाश्रम हॉस्पिटल’ वड़ोदरा गुजरात द्वारा विराट हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन पूरे फरवरी माह में होने जा रहा है। यह आयोजन समस्त पत्रकार जगत व उनके परिजनों के साथ साथ भारत वर्ष के सभी नागरिक जन के हितार्थ हो रहा हैं। विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त इस हॉस्पिटल में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सेवारत हैं। bsp24news 6264105390
**भारत वर्ष में पहली बार भारतीय पत्रकार संघ ‘AIJ’ की विशिष्ट पहल** पर ‘पारुल सेवाश्रम हॉस्पिटल’…
**JNU छात्रों के ऊपर हमले के विरोध में** ,शा .जे .पी .वर्मा कालेज में विरोध प्रदर्शन छात्र नेता अशरफ कुरैशी के नेतृत्व में हुआ किया गया इसमे मुख्य रूप से संदीप महिलांगे , आशीष ,रितेश,आशु , सौरभ,,सभी छात्र मुख्य रूप से उपस्थित थे !बिलासपुर रिपोर्टर अनिल सूर्या की खास रिपोर्ट Bsp24news 6264105390
**JNU छात्रों के ऊपर हमले के विरोध में** ,शा .जे .पी .वर्मा कालेज में विरोध प्रदर्शन…
**निर्भया केस: चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी, 22 जनवरी को दी जाएगी फांसी** दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भावेश पिपलिया की खास रिपोर्ट निर्भया मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. कोर्ट ने निर्भया केस में बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने चारों रेपिस्टों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया है. 22 जनवरी को चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी. बता दें कि 16 दिसंबर साल 2012 को दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने निर्भया के साथ गैंगरेप किया था. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन निर्भया जिंदगी और मौत की जंग हार गयी. दरिंदों ने ऐसी हैवानियत की कि आज भी उस घटना को याद कर लोग सहम जाते हैं. इस मामले में पहले कोर्ट ने इस केस से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई के लिए आज का दिन तय किया था. कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को सभी चारों दोषियों को फिर से नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था जिसके बाद जेल-प्रशासन ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर करने के लिए इन्हें दोबारा सात दिन को नोटिस दिया था। bsp24news 6264105390
**निर्भया केस: चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी, 22 जनवरी को दी जाएगी फांसी** दिल्ली…
**निशक्त 80 कन्याओं कों वितरित किया स्वेटर** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की खास रिपोर्ट *आज दिनांक 7 जनवरी कों सर्व कल्याणकारी ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजीव शुक्ला और नारी शक्ती प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पुष्पा शर्मा के प्रयास से रीवा घोघर स्थित निशक्त 80 कन्याओं कों ठण्ड से बचने के लियें स्वेटर का वितरण किया गया* साथ ही अगले हफ्ते कन्याओं के लियें निःशुल्क मेडिकल केम्प भी लगाया जयेगा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की संघ समाजिक सेवा में सदा तात्पर्य रहता है और मीडिया के माध्यम से ये कहना चाहता है कि जो भी जरूरत मंद हों जैसे मूकबधिर , विकलांग , नेत्रहीन , अनाथ , ऐसे लोगो की जानकारी मिलने पर संघ निःशुल्क सहयोग करेगा । *कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला , जिला अध्यक्ष पुष्पा शर्मा , संगीता पांड़े , पं.नीरज दुबे , पं.दुर्गेश दुबे वरिष्ठ समाजसेवी , अधिवक्ता आनन्द मिश्रा , अनुराग पांड़े , रजनीश तिवारी , सिधर्थ दुबे , विनोद तिवारी , मनोज मिश्रा , धीरज पांड़े। bsp24news 6264105390
**निशक्त 80 कन्याओं कों वितरित किया स्वेटर** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की खास रिपोर्ट *आज…
**भोपाल CLSS क्रेडिट लिंक्ङ सब्सिडी स्कीम योजना** प्रदेश ब्यूरोचीफ सचिन पावले की खास रिपोर्ट में अपर आयुक्त पवन सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता अशोक पंवार, सानिध्य समिति – जे.के.मिश्रा और शहर के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि द्वारा हितग्रही को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। bsp24news 6264105390
**भोपाल CLSS क्रेडिट लिंक्ङ सब्सिडी स्कीम योजना** प्रदेश ब्यूरोचीफ सचिन पावले की खास रिपोर्ट में अपर…
**छत्तीसगढ़ स्वः गफ्फार खान जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे सम्मिलित हुये** अनिल सूर्या की रिपोर्ट माननीय श्री धरम लाल कौशिक जी नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ रायपुर बिलासपुर सासंद श्री अरुण साव जी, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय जी लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ठाकुर प्रदेश कौंग्रेस कमेटी श्री अटल श्रीवास्तव, हज कमेटी के अध्यक्ष श्री सय्याद सैफुद्दीन सभी सम्मिलित हुये। bsp24news 6264105390
**छत्तीसगढ़ स्वः गफ्फार खान जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे सम्मिलित हुये** अनिल सूर्या की रिपोर्ट माननीय…
**बिलासपुर NRC एवं CAA के समर्थन में आज विशाल रैली** अनिल सूर्या की रिपोर्ट गांधी चौक से प्रारम्भ होकर भारी बारिश होने के बाद भी हजारो की संख्या में बिलासपुर संभाग से सभी वर्गो द्वारा हजारो की संख्या में रैली को सफल बनाया गया जिसके बाद वाजपई मैदान पहुच कर रैली समापन हुआ ! इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक जी एवं बिलासपुर सांसद अरुण सॉव जी , बिलासपुर की सभी सम्मनिय जनता उपस्थित थे। bsp24news 6264105390
**बिलासपुर NRC एवं CAA के समर्थन में आज विशाल रैली** अनिल सूर्या की रिपोर्ट गांधी चौक…
**दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के पारित** होने के बाद मजनूं का टीला शरणार्थी कैंप में जन्मी बच्ची ‘नागरिकता’ के माता-पिता को उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने उसका जन्म प्रमाण पत्र सौंपा। इस अधिनियम के पास होने से इस कैंप में रह रहे लोगों में नागरिकता का अधिकार मिलने से बेहद खुशी है। मजनूं का टीला शरणार्थी कैंप में कई शरणार्थी परिवार सालों से रह रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा हाल में जब नागरिकता संशोधन अधिनियम को पारित किया गया था। उसके बाद यहां रहने वाले दंपति आरती और ईश्वर के घर 24 नवंबर 2019 को एक बच्ची का जन्म हुआ। bsp24news 6264105390
**दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के पारित** होने के बाद…
**छत्तीसगढ़ आज दिनांक 29,09,2019 को यदुनन्दन नगर में सामूहिक सुन्दरकांठ एवं हनुमान चालीसा पाठ हुआ !** अनिल सूर्य की खास रिपोर्ट जिसमें माननीय नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा श्री धरमलाल कौशिक जी उपस्थित हुए जिसमे उन्होंने पाठ में शामिल होकर प्रभु श्रीराम से प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना कर आशीर्वाद लिया ! इस मौके पर नव निर्वाचित पार्षद श्रीमती सीमा संजय सिंह , राजकुमार यादव , रमाकांत चन्द्रनाहू , रितेश अग्रवाल जी, अनिल सूर्या , संदीप यादव , एवं समस्त जेष्ठ श्रेठ कार्यकर्ता क्षेत्र की जनता उपस्थित हुए।। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390
**छत्तीसगढ़ आज दिनांक 29,09,2019 को यदुनन्दन नगर में सामूहिक सुन्दरकांठ एवं हनुमान चालीसा पाठ हुआ !**…
**बिना रेत सीमेंट केगिट्टी राखड़ से बन रही सीसी रोड गुडवात्ताहीन बन रही सडक सरपंच को नहीं मालूम स्वीकृत राशि** रिपोर्टर मनीष अग्रवाल की खास रिपोर्ट*मामला जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत परसेल कला का* *राजेंद्रग्राम*:- जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ की ग्राम पंचायत में परसेलकला में सरपंच सचिव द्वारा शासकीय निर्माण कार्यों में व्यापक तौर पर अनियमितता की जा रही है जो भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। एक तगाडी सिमेंट बारह तगाडी गिट्टी राखड़ डालकर बनाई जा रही सडक जो गुणवत्ता योग्ह बन रही है। नबालिग कर रहे मजदूरी मजदूरी जब की अठरह वर्ष से कम उर्म के मजदूरी कराना अपराध है। जिसकी शिकायत जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ मुख्यकार्य पालन अधिकारी को मौखीक रूप से बतायी गई है। जनपद पंचायत मुख्यकार्य पालन अधिकारी द्वारा उक्त शिकायत को जनपद पंचायत एस डी़ ओ को जांच करने की निर्देश दिए गए हैं जिसमें जांच कर कार्यवाही किए जाने की अश्वासन दिया है। *नीर्माण कार्यों में लगे फर्जी बिल* ग्राम पंचायत परसेल कला के पंचायत भवन के लिए मरम्मत राशी एक लाख आया था जिसकी बिना मरम्मत किए ही राशी आहरण कर लिया गया जिसकी भनक अधिकारियों को नहीं लगी एवं कई एसे कार्य किए गए हैं जहां कार्य नहीं कराया गया और फर्जी बिल लगा कर राशी आहरण कर लिया गया है। भालूचुआ में ग्रेवल सडक मुरमी करण निर्माण कराया जिसमें नाम के लिए काम हुआ बाकी सब फर्जी बिल लगाकर सरपंच सचिव सहित इंजीनियर से मिली भगत कर राशी डकार गए। यह सब देखते हुए ग्राम पंचायत परसेल कला के ग्रामीणों ने शिकायत की है कि शासकीय कार्यों का जांच कराने की मांग किए हैं। *निर्माण कार्य हुआ नहीं राशि आहरित*:- ग्राम पंचायत परसेल कला के सरपंच सचिव एवं इंजीनियर द्वारा बिना निर्माण कार्य कराए राशि का आहरण किया जाकर व्यापक भ्रष्टाचार किया गया है । सीसी सडक, रपटा पुलिया, मुरमी करण सडक, जैसे कार्यों की जांच की जाए तो दूध का दूध और पानी का पानी खुद सामने आ जाएगी जो फर्जी बिल, सरपंच अपने ही पत्नी के नाम से फर्जी बिल लगाकर आहरण कर भ्रष्टाचार किया गया है ।जिसकी जांच कर कार्यवाही किए जाने की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है। *मजदूरों के भुगतान में हो रही धांधली* सरपंच सचिव मजदूरों के हक को भी मारने से नही चूक रहे मास्टर रोल में मजदूरी भुगतान 172 रुपये दिखाए तो जा रहे है लेकिन भुगतान 100 रुपये क किया जा रहा है। *इनका कहना है* ,, आपके द्गारा दी जानकारी के अनुसार सीसी रोड अगर गिट्टी राखड़ से बनाई जा रही है तो यह गलत है। सचिव को फोनकर बोलता हूँ डेस्ट से बनाई गई सडक को उखाड कर पुनः सफाई से निर्माण कराई जाए। एम सींह पटेल मुख्यकार्य पालन अधिकारी पुष्पराजगढ़। bsp24news 6264105390
**बिना रेत सीमेंट केगिट्टी राखड़ से बन रही सीसी रोड गुडवात्ताहीन बन रही सडक सरपंच को…
**भोपाल मध्यप्रदेश ब्योचीफ सचिन पावले की रिपोर्ट** नगर निगम एवं सानिधि समिति द्वारा सुरेंद्र गार्डन जोन 13 वार्ड 54 में रहवासियों ने दिया स्वच्छता अभियान में सहयोग कार्यकम में आये सभी महिलाओं ने नगर निगम भोपाल के कार्य की सराहना करते हुए कहा अब लिया है, ठान भोपाल बनेगा देश की शान। सभी ने स्वच्छता शपथ लेकर देश की स्वच्छतम राजधानी भोपाल को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की अपील कर नगर निगम भोपाल का सहयोग करने की अपील की। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिन्दुस्तान 6264105390
**भोपाल मध्यप्रदेश ब्योचीफ सचिन पावले की रिपोर्ट** नगर निगम एवं सानिधि समिति द्वारा सुरेंद्र गार्डन जोन…
**दिल्ली सरकार का फ्री WiFi का तोहफा बस स्टॉपों पर भी मिलेगी हॉटस्पॉट की सुविधा** क्राईम रिपोर्टर भावेश पिपलिया की रिपोर्ट अरविंद केजरीवाल ने योजना की शुरूआत करते ही कहा कि अब 4 हजार बस स्टापों पर हॉटस्पार्ट की सुविधा लोगों को मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहाकि वाईफाई की सुविधा से छात्रों को भी उनकी पढ़ाई में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लोगों काफी मदद मिलेगी। बाजारों, पार्कों और आरडब्ल्यूए एरिया में 7 हजार हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। हर विधानसभा में 100-100 हॉटस्पॉट लगाए जाएंगे। यहां मिलेगी वाईफाई की फ्री सुविधा कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन कश्मीरी गेट आईएसबीटी आईटीओ बस स्टैंड मंडी हाउस बस स्टैंड दिल्ली सचिवालय इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन दिल्ली यूनिवर्सिटी बस स्टैंड सराय काले खां बस अड्डा 15 जीवी डेटा मुफ्त हर महीने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 23से 30 दिसम्बर तक 1100 हॉटस्पॉट लग जायेंगे और छह महीने अंदर लगभग 11 हजार हॉटस्पॉट पूरी दिल्ली में लग जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हर 500 मीटर पर लोगों को वाईफाई की सुविधा मिल जायेगी। फिलहाल अभी शुरूआत में हर आधे किलोमीटर में यह सुविधा मिलेगी। प्रत्येक हॉटस्पॉट का दायरा 100मीटर का होगा। एक हॉटस्पॉर्ट पर 150 से 200 लोग इंटरनेट से कनेक्ट हो सकेंगे। bsp24news 6264105390
**दिल्ली सरकार का फ्री WiFi का तोहफा बस स्टॉपों पर भी मिलेगी हॉटस्पॉट की सुविधा** क्राईम…
**दिल्ली पर्यावरण संरक्षण मे योगदान देकर मनाया जन्मदिन** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट वातावरण प्राकृतिक परिवेश है जो पृथ्वी पर जीवन को विकसित, पोषित और नष्ट होने में मदद करता है, प्राकृतिक वातावरण पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व में एक बड़ी भूमिका निभाता है और यह मनुष्यों, पशुओं और अन्य जीवित चीजो को बढ़ने और स्वाभाविक रूप से विकसित होने में मदद करता है, लेकिन हम सभी ने कुछ बुरी और स्वार्थी गतिविधियों के कारण हमारा पर्यावरण को प्रभावित कर दिया है, जैसा की हम सब लोग पर्यावरण से भली भाति परिचित है, पर्यावरण वह है जो प्रकिृतिक रूप से हमारे चारो तरफ है और पृथ्वी पर हमारे दैनिक जीवन को प्रभावित करता है, जो हवा हम हर पल सांस में लेते है, पानी जो हम अपनी दिनचर्या में इस्तेमाल करते है, पौधें, जानवर और अन्य जीवित चीजे यह सब पर्यावरण की ही देन है, जब प्राकृतिक चक्र किसी भी गड़बड़ी के बिना साथ साथ चलता रहे तब एक पर्यावरण स्वस्थ वातावरण कहा जाता है, प्रकृति के संतुलन में किसी भी प्रकार का बाधा वातावरण को पूरी तरह प्रभावित करता है जो की मानव जीवन का नाश कर देता है,पर इस समस्या की ओर हमारा ध्यान नहीं जा रहा, जिसके बिना हमरा अस्तिस्त्व ही संभव नहीं है,जिनके बिना पृथ्वी का एक भी जिव एक पल भी जीवित नहीं रह पायेगा, पर हमारे देश में कई ऐसे युवा है जो इस विषय पर चिंतित है ओर पर्यावरण की समस्या का निवारण करने के लिए भी कार्यरत है, ऐसे ही एक युवा है मोहित जिसने अपने जन्मदिन पर व्यर्थ खर्च करने की बजाय पर्यावरण के सरक्षण में करना उचित समझा, मोहित ओर उनके सभी मित्र ने मिलकर इसी अवसर पर 17/12/19 को गाजीपुर लैंडफिल में करीब 200 छायादार पौधे लगाए, सभी ने मिलकर यह आह्वान किया की पर्यावण सरक्षण में सभी अपना योगदान देकर आने वाले भविष्य को सुरक्षित बनाने में अपना योगदान दे, इस अवसर पर वह पर EDMC के CE प्रदीप खंडेवाल, विवेक, रामवीर, भावेश,सुमित, भावना, अलोक, आदित्य,अजय,वन्दिता ओर सगुन सभी ने मिलकर पौधा रोपण किया,वही मोहित ने कहा हर कार्य की शरुआत खुदसे करनी चाइए, मैंने अपना जन्मदिन पौधे लगाकर मनाया,ओर सभी से यही अपने जीवन में आनेवाले हर शुभ अवसर पर पर्यावरण के लिए योगदान अवश्य करे, वही भावेश पिपलिया ने कहा हमारा देश का नागरिक होने और इस धरती का वासी होने के नाते यह जिम्मेदारी है की हम इस धरती को स्वच्छ, सुन्दर और प्रदूषण से मुक्त बनाये.हमें पर्यावरण को बचाने के लिए खुद शुरुआत करनी चाहिए और अपने आस – पास की जगह को साफ़ – सुथरा रखना चाहिए. अगर हर इंसान अपने आसपास की जगह को स्वच्छ बनाने लग जाए तो यह दुनिया गन्दगी से मुक्त हो जाएगी और हम एक बेहतर पर्यावरण का निर्माण कर पाएंगे। bsp24news 6264105390
**दिल्ली पर्यावरण संरक्षण मे योगदान देकर मनाया जन्मदिन** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट वातावरण प्राकृतिक…
**दिल्ली के जाफराबाद #CAA का हिंसात्मक विरोध, कई वाहनों में तोड़फोड़** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट नई दिल्ली.नागरिकता कानून (Citizenship Act) के विरोध में देशभर में हिंसा भड़क रही है. दिल्ली में विरोध प्रदर्शन ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा के बाद मंगलवार को जाफराबाद में प्रदर्शन उग्र हो गया. यहां पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और कई वाहनों में तोड़फोड़ कर दी. बाद में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे. वहीं हालात पर नजर बनाए रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने ड्रोन भी मौके पर मंगवा लिए हैं. वहीं दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं. साथ ही मौके पर अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई है. इस दौरान भड़की भीड़ ने तीन बसों में जमकर तोड़फोड़ की और कई अन्य वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. हिंसा को भड़कता देख सीलमपुर से जाफराबाद के रास्ते को बंद कर दिया गया है. पुलिस ने ट्रैफिक को पूरी तरह से रोक दिया है. बताया जा रहा है कि 66 फीट की इस रोड पर ही हिंसा भड़की और कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने आगजनी भी की है. जिसके चलते सुरक्षा कारणोंसर ट्रैफिक को रोक दिया गया है. दिल्ली पुलिस के अनुसार जौहरी एंकलेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन के दोनों गेट बंद कर दिए गए हैं. कोई भी ट्रेन यहां नहीं रुकेगी. जाफराबाद में सीएए के विरोध में प्रदर्शन चल रहा था. अचानक से विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क उठी. भीड़ ने वाहनों को आग लगा दी. चर्चा है कि ये सब अफवाह फैलने के चलते हुआ है. दिल्ली पुलिस ने भी लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही है. पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया की किसी भी पोस्ट और वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी तस्दीक जरूर कर लें। bsp24news 6264105390
**दिल्ली के जाफराबाद #CAA का हिंसात्मक विरोध, कई वाहनों में तोड़फोड़** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की…