**दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के पारित** होने के बाद मजनूं का टीला शरणार्थी कैंप में जन्मी बच्ची ‘नागरिकता’ के माता-पिता को उत्तरी दिल्ली नगर निगम स्थायी समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश ने उसका जन्म प्रमाण पत्र सौंपा। इस अधिनियम के पास होने से इस कैंप में रह रहे लोगों में नागरिकता का अधिकार मिलने से बेहद खुशी है। मजनूं का टीला शरणार्थी कैंप में कई शरणार्थी परिवार सालों से रह रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा हाल में जब नागरिकता संशोधन अधिनियम को पारित किया गया था। उसके बाद यहां रहने वाले दंपति आरती और ईश्वर के घर 24 नवंबर 2019 को एक बच्ची का जन्म हुआ। bsp24news 6264105390