**संभागीय ब्यूरो क्राईम रिपोर्टर बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट** बिग ब्रेकिंग * रीवा तहसील ✍️✍️ मऊगंज…
Category: मध्य प्रदेश
**संभागीय ब्यूरो क्राईम रिपोर्टर बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट** बिग ब्रेकिंग * रीवा तहसील ✍️✍️ मऊगंज में भीषण सड़क हादसा, दो हाईवा के बीच अल्टो कार की टक्कर, दो की मौत दो गंभीर रूप से घायल। घायलों में विनीत शुक्ला जो सीधी जिले के मझौली स्कूल के प्रिंसिपल एवं चाकघाट निवासी बताए जा रहे हैं एवं आशु शुक्ला जो उसी विद्यालय में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। मऊगंज बाईपास की घटना। पुलिस पहुंची मौके पर, कार में फसे लोगो को उपचार के लिये लाया गया सिविल अस्पताल मऊगंज, गंभीर चोट होने के कारण दोनों घायलों को किया गया रेफर, घटना में विनीत शुक्ला के माता-पिता की हुई मृत्यु। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390
**संभागी ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट** रीवा ब्रेकिंग… न्यूज़ *रीवा/रायपुर कर्चुलियान निवासी नरेन्द्र सोनी को अज्ञात हमलावरों ने लूट की इरादे से मारी गोली नरेन्द सोनी को लगी गोली घायल अवस्था मे 108 के माध्यम से उपचार हेतु रीवा सजंय गांधी अस्पताल में कराया गया भर्ती मौके पर डी आई जी अनिल सिंह कुशवाहा पूरे दल बल के साथ संजय गांधी हॉस्पिटल पहुंचे *रायपुर कर्चुलियान गोलीकांड* घायल का नाम नरेंद्र सोनी पिता माधव सोनी 43 वर्ष निवासी रायपुर कर्चुलियान ग्राम पंचायत रायपुर कर्चुलियान में सर्राफा की दुकान संचालित करता है शाम 7:00 बजे दुकान बंद करके सोने चांदी के जेवरात लेकर अपने घर जा रहा था तभी बाइक सवारों ने भूपेंद्र सिंह के घर के पास उस पर गोली चला दी गोली लगने के बावजूद व्यापारी बैग लेकर भागा और एक घर में घुस गया घटना की खबर मिलते ही डीएसपी मुख्यालय पुलिस दल बल के साथ संजय गांधी अस्पताल पहुंच गए है। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390
**संभागी ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट** रीवा ब्रेकिंग… न्यूज़ *रीवा/रायपुर कर्चुलियान निवासी नरेन्द्र…
**संभागीय क्राईम रिपोर्टर बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट डीएसपी अशोक सिंह जादौन ने संभाला थाना** प्रभारी रायपुर कर्चुलियान का पदभार पत्रकार वार्ता के कुछ अंश। रायपुर कर्चुलियान ।हाल ही में थाना रायपुर कर्चुलियान में नवागत थाना प्रभारी बनकर आए डीएसपी अशोक सिंह जादौन द्वारा थाना रायपुर कर्चुलियान में थाना प्रभारी का पदभार संभाला गया है। नवागत थाना प्रभारी डीएसपी अशोक सिंह जादौन ने पूछे जाने पर बताया कि मैं वर्तमान में रीवा डीएसपी पद पर हूं उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार मुझे रायपुर थाना का दायित्व सौंपा गया है मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छी तरह से कर सकूं। उन्होंने बताया कि थाना रायपुर का कार्यभार संभालने के बाद ही पता चला कि रायपुर कर्चुलियान नशे की चपेट में है कारोबारियों पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी और उन सामान्य जनों के अंदर से जो पुलिस के प्रति डर और भय बना रहता है उनके अंदर के भय को समाप्त कर सकूं साथ ही होली का जो त्यौहार आ रहा है उसमें मेरा पूरा प्रयास रहेगा की होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जाए रायपुर कर्चुलियान में मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी रायपुर कर्चुलियान को नशा मुक्त करना ।नवयुवक भटके हुए हैं जो इसे अपना व्यवसाय समझने लगे हैं इसके जाल में फंसते ही जा रहे हैं जिसकी वजह से नशे के आदी हो चुके हैं जो कि समाज में यह बहुत बड़ी बुराई है ।जिससे शारीरिक आर्थिक पारिवारिक मानसिक नुकसान के अलावा कुछ हाथ नहीं लगता नशे में लिप्त यहां के स्थानीय युवकों से मैं मिलूंगा और उन्हें किसी कार्यक्रम के माध्यम से समझाना चाहूंगा यदि यहां के स्थानीय जन् मीडिया सहयोग करेगी तो जरूर मैं कार्यक्रम में भाग लूंग मैं खासकर नौजवानों को पेपर के माध्यम से संदेश देना चाहूंगा कि नशे में लिप्त ना होकर के राष्ट्र निर्माण समाज निर्माण का सहयोग करें जिससे देश हमारा आगे जाए इसके पहले भी कई कारोबारियों पर लगाम लगाई जा चुकी है और मेरे द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा कि यहां के स्थानीय कारोबारी जो है उनमें अंकुश लगाया जाए।। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390
**संभागीय क्राईम रिपोर्टर बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट डीएसपी अशोक सिंह जादौन ने संभाला थाना** प्रभारी…
**संभागीय ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर बालकृष्ण तिवारी ….. सिंगरौली ….✍️✍️** जहां सरकार हर गरीब को सरकारी उचित मूल्य दुकान के माध्यम से अनाज उपलब्ध करा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सेल्समैन अनाज की कालाबाजारी करने में बिल्कुल भी कतराते नहीं है जी हां कुछ ऐसा ही मामला सिंगरौली जिले में देखने को मिला जहां जिले के बिलौजी स्थित राशन वितरण में गड़बड़ी को लेकर कोटेदार और एक युवक में विवाद हो गया बात इतनी बढी कि कोटेदार व उसके समर्थक राशन लेने आए युवक को बंधक बनाकर गाली गलौज करते हुए लोहे की राड से मारपीट की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर एफआईआर दर्ज कर दिया। युवक का आरोप है कि सेल्समैन राशन का वितरण खुद ना कर अपने बेटे विकास शाह से राशन का वितरण करवाता है वहीं राशन के वितरण में अनियमितता और कालाबाजारी करता है,राशन लेने पहुचे प्रवेश कुमार चतुर्वेदी से कोटेदार थंब साइन कराने के बाद 45 किलो राशन की जगह मात्र 35 किलो ही राशन दिया और इसका विरोध करने कोटेदार व उसके अन्य साथियों ने हितग्राही को बंधक बनाकर गाली गलौज कर राड से मारपीट की। बाईट -1–प्रवेश कुमार चतुर्वेदी -हितग्राही बाईट -2- अरुण कुमार पांडे — टीआई–कोतवाली bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390
**संभागीय ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर बालकृष्ण तिवारी ….. सिंगरौली ….✍️✍️** जहां सरकार हर गरीब को सरकारी उचित…
**उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के खुदागंज से रिपोर्टर मोहित त्रिवेदी की खास रिपोट** ब्लॉक खुदागंज ग्राम खिरिया में रघुनाथ मंदिर से भगवान भोले बाबा की बारात बहुत ही धूमधाम से निकाली गई भोले बाबा की बरात में अनेक प्रकार की झांकियां बरात सुबह 8:00 बजे ग्राम खिरिया से निकलकर मझिला मार्ग से कंधरापुर होते हुए खुदागंज महादेव मंदिर पर पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने पूजन किया महादेव मंदिर से वापस होते हुए ग्राम मझिला में बारातियों को जलपान कराया मझिला होते हुए ग्राम इंदरपुर से ग्राम सुथा में नीलू सिंह प्रधान जी ने बारातियों को जलपान कराया ग्राम सुथा से गोरी खेड़ा भूण खेरा इटावा से ग्राम रहीमपुर दतौनिया देवी स्थान पर श्रद्धालुओं ने बारातियों को जलपान कराया भगवान भोले बाबा की बारात में लगभग 50 ट्रैक्टर ट्राली 15 गाड़ी वह सैकड़ों बाइक से सम्मिलित हुए भक्तगण जिसमें चंद्रसेन पाठक वाचस्पति पाठक रामदेव पाठक तुलसीराम द्विवेदी अवधेश द्विवेदी रामकिशोर द्विवेदी शिवकुमार त्रिवेदी रामअवतार त्रिवेदी और हिंदू युवा वाहिनी की टीम भी उपस्थित रहे जिला मंत्री नक्षत्र पाल सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश चौहान ब्लॉक मीडिया प्रभारी मोहित त्रिवेदी सैकड़ों में भक्तगण मौजूद रहे। bsp24news 6264105390
U**उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के खुदागंज से रिपोर्टर मोहित त्रिवेदी की खास रिपोट** ब्लॉक खुदागंज…
**मुख्य सचिव श्री सुधि रजंन मोहन्ती ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना वायरस** की रोकथाम के लिये किये गये उपायों की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टरों को निर्देशित किया कि विदेशों से आये यात्रियों, विशेषकर चीन से आये यात्रियों का मेडिकल चेकअप जरूर करवाया जाये। डॉक्टरों की टीम बनाने में विशेषज्ञता का ध्यान रखा जाये। मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। मेडिकल किट्स हर समय उपलब्ध रहे। श्री मोहन्ती ने जिला कलेक्टरों को जागरूकता के लिये मीडिया वर्कशाप आयोजित करने के निर्देश दिये। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य श्रीमती पल्लवी जैन गोविल ने कोरोना वायरस से बचाव की तैयारी एवं उसकी रोकथाम के उपाय बताये । उन्होंने बताया कि चीन से आने वाले यात्रियों की जाँच के लिये एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की व्यवस्था है। कोरोना वायरस बीमारी को लेकर मध्यप्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है तथा चीन के अन्य हिस्सों से आये यात्रियों को घर पर आईसोलेट किया जा रहा है तथा लक्षण होने पर सेम्पल लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य में कुल 420 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया है, जिनमें से 66 निगरानी में हैं। राज्य स्तर पर जानकारी के लिये हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बर 104 स्थापित किया गया है। वीडियो कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, प्रमुख सचिव महिला बाल विकास, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा, सचिव जनसम्पर्क तथा संभागीय कमिश्नर एवं पुलिस महानिरीक्षक तथा जिलों में कलेक्टर और नगर निगम, नगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 🙏बी.एस.पी.24न्यूज🙏 धार रिपोर्टर मोहित दखणी 7746896115 खबरों व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें। 6264105390
**मुख्य सचिव श्री सुधि रजंन मोहन्ती ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना वायरस**…
**मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने विश्व वन्य-जीव दिवस के अवसर पर कार्टूनिस्ट** श्री हरिओम तिवारी की बाघों को समर्पित कार्टून कला की किताब “टाइगर स्पीक” का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री हरिओम तिवारी ने टाइगर स्टेट विषय पर बनाया कार्टून चित्र मुख्यमंत्री को भेंट किया। बाघों के जीवन और उनके पर्यावरण को समर्पित कार्टून किताब में संकटग्रस्त बाघ के प्रति मानवीय संवेदना जगाने के लिए कार्टून कला का रचनात्मक उपयोग करने की पहल की गई है। बाघ को मानव समाज के भद्र पुरूष के रूप में देखते हुए उसकी वेदना को कार्टून कला के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया है। कार्टूनों में बाघ हंसाता भी है और गंभीर बातें भी करता है। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कार्टूनिस्ट श्री हरिओम तिवारी के टाइगर के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री सोमदत्त शास्त्री, मंजुल प्रकाशन के संपादक श्री कपिल सिंह और डॉ. राखी तिवारी उपस्थित थीं। 🙏बी.एस.पी.24न्यूज🙏 धार रिपोर्टर मोहित दखणी 7746896115 खबरों व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें।
**मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने विश्व वन्य-जीव दिवस के अवसर पर कार्टूनिस्ट** श्री हरिओम तिवारी की…
**प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आज 80 आवेदन प्राप्त हुए।** कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, सीईओ संतोष वर्मा, एडीएम एसएस सोलंकी ने इन आवेदनों को संबंधित विभाग को प्रेषित कर निराकरण करने के निर्देश दिए। इस जनसुनवाई में विकलांग पेंशन योजना, महिला विधवा पेंशन योजना, वेतन भुगतान कराने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, विद्युत पोल की लाईन घर से दूर लगवाने, निर्माण कार्यो की जॉंच करवाने, भूमि पर से अवैध कब्जा हटाने, अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने, राशन कार्ड बनाने, जमीन का कब्जा दिलाने, सीसी रोड निर्माण की जॉंच कराने, रास्ते पर अतिक्रमण हटाने, मुआवजा राशि दिलाने इत्यादि के संबंध में आवेदन पत्र प्राप्त हुए। 🙏बी.एस.पी.24न्यूज🙏 धार रिपोर्टर मोहित दखणी 7746896115 खबरों व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें
**प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आज 80 आवेदन प्राप्त हुए।** कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, सीईओ…
**संभागीय ….ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट सीधी न्यूज ✍️✍️** अनोखी मिसाल पिता की तकलीफ देखकर गाड़ी की ही बना डाला घर . कौन कहता हैं की भारत के गावो मे टैलेंट नही हैं बल्कि सारे टैलेंट गावो मे ही बसते हैं, इसकी एक मिसाल आज सीधी जिले के छोटे से गाव से हैं। जहा का रहने वाला एक मध्यमवर्गीय परिवार का लड़का अपनी मेहनत वा लगन से अपने पिता के आराम के लिए गाड़ी को ही घर का रूप दें दिया ताकि वो आराम से जाकर अपनी ड्यूटी अच्छे से कर सके । गाड़ी भी ऐसी जिसको सुनते ही आपको देखने की इच्छा जाग जाती हैं उस गाड़ी मे सोने से लेकर उठने, ब्रश करने, नहाने, खाना बनाने, और टायलेट तक जाने की सुविधा भी उपलब्ध हैं। और सबसे अच्छी बात तो यह हैं की इसमे वो सारे ऐशो आराम के साधन उपलब्ध हैं जो आम घरो मे होते हैं फ्रिज, एसी, लाइट की सुविधा हैं वो भी सोलर सिस्टम के साथ। वाइट-अभ्यन्त साहू। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390
**संभागीय ….ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट सीधी न्यूज ✍️✍️** अनोखी मिसाल पिता की…
**इंदौर सपाक्स पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आज** राष्ट्रीय रिपोर्टर आशी शर्मा की खास रिपोर्ट इंदौर सांसद शिव शंकर लालवानी जी को ज्ञापन दिया ज्ञापन में जातिगत आरक्षण को खत्म कर आर्थिक आधार पर लागू करने प्रमोशन में आरक्षण पूरी तरह समाप्त करने atrocity act जनसंख्या नियंत्रण कानून जैसे कई मुद्दे जोर शोर के साथ उपाय आरक्षण 50 परसेंट से ऊपर किसी भी हालत में स्वीकार नहीं होगा जाति के बजाय आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू किया जाए जिसे एक बार आरक्षण मिल गया उसी दोबारा आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाए प्रमोशन में आरक्षण पूरी करें खत्म किया जाए प्रमोशन में आरक्षण देना मतलब उसी व्यक्ति को दोबारा आरक्षण देना है जो की पूर्णता गलत है इन मुद्दों को लेकर सपाक्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सांसद महोदय श्री शंकर लालवानी जी को ज्ञापन दिया और लालवानी जी के घर के सामने नहीं मुद्दों की नारेबाजी की सांसद महोदय श्री शंकर लालवानी जी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया है की ज्ञापन में दी गई सारी बातों को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और साथ ही लोकसभा में भी इन बातों को रखेंगे शिव शंकर लालवानी जी ने बड़े शांतिपूर्ण से ज्ञापन का पूरा भाषण सुना और ज्ञापन को स्वीकार किया। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390
**इंदौर सपाक्स पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने आज** राष्ट्रीय रिपोर्टर आशी शर्मा की खास रिपोर्ट…
**उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के कस्बा खुदागंज से मोहित त्रिवेदी की खास रिपोर्ट** कलश यात्रा का आयोजन खुदागंज क्षेत्र के गांव खिरिया में श्री रघुनाथ मंदिर मैं प्राण प्रतिष्ठा एवं राम कथा का आयोजन किया गया उससे पहले श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा के दौरान देवभूति नदी से जल भरने के बाद राम कथा का आयोजन किया गया जहां कथा व्यास श्री धराचार्य जी महाराज ने अमृत मई कथा का वर्णन किया इसी दौरान पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह ग्राम पंचायत प्रधान पति धनपाल वर्मा हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान चंद्रसेन पाठक प्रदीप शर्मा प्रणव पाठक वाचस्पति पाठक राम देव पाठक पूर्व अध्यापक राम रामकिशोर द्विवेदी पूर्व अध्यापक रामअवतार त्रिवेदी पूर्व अध्यापक शिवकुमार त्रिवेदी पूर्व अध्यापक तुलसीराम द्विवेदी आदि भक्तगण मौजूद रहे। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390
**उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के कस्बा खुदागंज से मोहित त्रिवेदी की खास रिपोर्ट** कलश यात्रा…
**रीवा संभागीय ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट** स्लग- सुविधाओं से मोहताज गांव *त्योंथर..(रीवा)…* एंकर – आजादी के पहले से बसे गांव त्योंथर तहसील के मझिगवां ग्राम पंचायत के अंतर्गत मुरली गांव आजादी के 70 दशक बीत जाने के बाद भी शासन की योजनाओं से आज तक अछूता रहा तथा गांव में सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी लोगों के नसीब में नहीं है, वही गांव के बच्चों को आज भी पढ़ने जाने के लिए पहाड़ी मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है… और प्रशासन को इसकी कोई खबर तक नहीं है वी, ओ – स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, सब पढ़े सब बढ़े जैसे अन्य कई सरकारी योजनाओं को धता पढ़ाती यह तस्वीर आप देख रहे हैं रीवा जिले के त्योंथर विकासखंड अंतर्गत मुरली गांव की जहां आजादी के 70 दशक बीत जाने के बावजूद आजतक किसी भी प्रकार की सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हुआ और यहां के लोग घुट घुट कर अपना जीवन यापन करने को मजबूर होते दिखाई दे रहे हैं… न चलने को सड़क, ना पीने को पानी,न ही घरों में शौचालय और ना ही पढ़ाई के लिए पाठशाला इस तरह की अन्य कई सुविधाओं के मोहताज है और सरकारी नल काफी समय से खराब पड़े हैं इस गांव के वासी अब परेशान और हलकान से हो गए है…. गांव के लोग आज भी सर में बाल्टी और मटका रखकर दूरदराज तक पानी भरने जाते हैं तथा उसके लिए उन्हें गांव की पगडंडियों से ही गुजरना पड़ता है …इतना ही नहीं गांव के कई घर अब भी बिजली से अछूते ही है… प्रशासन केे द्वारा नाम मात्र के लिए वहां बिजली के तार तो पहुंचा दिए गए हैं परंतु अब तक बिजली नहीं पहुंचा सके और अब तक उनकी सुध लेने वाला कोई भी नहीं आया… ग्रामीणों का कहना हैै कि गांव में एक पाठशाला बनवाई गई है परंतु उसमें केवल कक्षा पँचवी तक की पढ़ाई ही हो पाती है जिसके कारण आगे की पढ़ाई उनके बच्चे नहीं कर पाते हैं और अगर कोई आगे की पढ़ाई करना चाहता भी हैै तो उसे पहाड़ी मार्ग से गुजर कर अन्यत्र स्थानों पर जाना होता है …. इसके अलावा शासन की अन्य कई योजनाओं से जोड़ती सुविधाओं के लिए बनवाए जाने वाला प्रधानमंत्री आवास योजना और उज्ज्वला योजना भी ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल सका है .. इन सब समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार उच्च स्तरीय शिकायत भी की.. मगर शासन प्रशासन के द्वारा अब तक उनकी समस्याओं का किसी भी प्रकार का निराकरण नहींं किया जा सका। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390
**रीवा संभागीय ब्यूरो क्राइम रिपोर्टर बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट** स्लग- सुविधाओं से मोहताज गांव *त्योंथर..(रीवा)…*…
**निर्भीक_एक्सप्रेस रीवा ( पड़रा रायपुर कर्चुलियान ) दिनांक-25/02/2020** राष्ट्रीय क्राईम शिवकुमारी शुक्ला की खास रिपोर्ट आज पड़रा रायपुर कर्चु. में स्थिति अमरानाथ स्वामी जी के दरवार मे ग्राम वासियो के युबाओ के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया है जिसमें ग्राम के समस्त प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यक्तियों द्वारा सहयोग किया जा रहा है जिसमे धनेंद्र अग्निहोत्री, श्याममणि चतुर्वेदी, मालिक चतुर्वेदी, प्रमोद अग्नि.,मन्दिर के पुजारी, लालजी तिवारी, रोशन कोल,रामजी तिवारी, जितेंद्र तिवारी,अंशुल पांडेय, पड़रा सरपंच विवेक अग्निहोत्री,पड़रा सचिव आदि बरिष्ठ जन और युवा जन शामिल रहे, और मन्दिर के पुजारी लालजी तिवारी जी,और युवा समाजसेवी कृष्णकांत अग्निहोत्री लल्ला ने समस्त ग्रामबसियो से शाम को रामचरित मानस में और भंडारे में शामिल होने का बिशेष आग्रह किया है। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390
**निर्भीक_एक्सप्रेस रीवा ( पड़रा रायपुर कर्चुलियान ) दिनांक-25/02/2020** राष्ट्रीय क्राईम शिवकुमारी शुक्ला की खास रिपोर्ट आज…
**श्रीधाम गोटेगांव 24 फरवरी 2020 बजरंग सेना नर्मदा खंड श्रीधाम गोटेगांव जिला नरसिंहपुर मध्य प्रदेश** रिपोर्टर रघुनाथ राय की खास रिपोर्ट आज 24 फरवरी को महामहिम राज्यपाल महोदय मध्य प्रदेश जी को अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय अनुभाग गोटेगांव बजरंग सेना के समस्त पदाधिकारियों द्वारा मां नर्मदा नदी में हो रहे प्रदूषण एवं रेत उत्खनन पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन दिया ज्ञापन में बजरंग सेना ने मां नर्मदा के दोनों तटों पर हो रहे उत्खनन एवं नर्मदा पावन नदी के पवित्र जल में शहरों के गंदे प्रदूषित नालों के मिलने से हो रहे प्रदूषण के संबंध में चिंता जाहिर करते हुए एवं रेत उत्खनन रोकने एवं नालों के प्रदूषित गंदे पानी को पूर्णता फिल्टर कर मां नर्मदा में प्रवाहित करना सुनिश्चित किया जावे माननीय जी आपसे अनुरोध है कि आप गंभीरता से इस बिंदुओं पर शीघ्र कार्रवाई करें यदि इन बिंदुओं पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो बजरंग सेना को उग्र आंदोलन करने बाध्य होना पड़ेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी ज्ञापन के माध्यम से प्रेषित किया जा रहा है ज्ञापन में आज पंकज चोकसे नरेश नामदेव नर्मदा प्रसाद गुप्ता रघुनाथ राय कन्द्देदी पटेल देवेंद्र मेहरा सुनील तिवारी बबलू पटेल उमेश नेमा अजीत इंदोलया गुड्डा महाराज संभाजी पाटील ओम प्रकाश साहू नीरज सोनी अप्पू कैलाश मेहरा लखन पटेल दशरथ रजक पहलाद पटेल राहुल जोगी राजा स्थापक संदीप झारिया नेतराम पटेल राजेंद्र पटेल अभिषेक सोनी आदि हमारे बजरंग सेना के सहयोगी साथी उपस्थित रहे। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390
**श्रीधाम गोटेगांव 24 फरवरी 2020 बजरंग सेना नर्मदा खंड श्रीधाम गोटेगांव जिला नरसिंहपुर मध्य प्रदेश** रिपोर्टर…
**उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के कस्बा खुदागंज से रिपोर्टर मोहित त्रिवेदी की खास रिपोर्ट** खुदागंज। पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण। पूर्व गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के पैतृक गांव नवादा दरोवस्त पहुंचकर अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस के साथ गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा घोषित किए गए विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया उन्होंने देवहा नदी पर ग्राम खेड़ा में बन रहे पुल का निरीक्षण किया पुल की एप्रोच न बनने के कारण स्वामी ने वहां मौजूद ठेकेदार की फटकार लगाई क्योंकि पूरा पुल बन चुका है केवल एप्रोच न होने के कारण क्षेत्र को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के द्वारा प्रस्तावित डिग्री कालेज तथा इंटर कॉलेज के भवन का भी निरीक्षण किया क्षेत्रीय विधायक प्रिंस के द्वारा इंटर कॉलेज की बिल्डिंग में लग रहा है मटेरियल की जांच कराने का आदेश दिया स्वामी चिन्मयानंद के द्वारा इंटर कॉलेज की बिल्डिंग बना रहे ठेकेदार को आने वाले सत्र में इसे विद्यालय के छात्रों को सौंपने की बात कही वही जिस स्थान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा सभा की गई थी उसी स्थान पर डिग्री कॉलेज भी प्रस्तावित किया गया था डिग्री कॉलेज की बिल्डिंग का कार्य अभी संतोषजनक न होने के कारण उन्होंने इसका काम जल्द पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री से भी बात करने का आश्वासन गांव वालों को दिया। ग्राम पंचायत में बनी ओवरहेड टैंक का संचालन ठीक से न होने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि विद्युत विभाग के द्वारा मीटर न बदलने के कारण गांव में स्वच्छ पानी का संचालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है जिस पर विधायक के द्वारा विद्युत विभाग के जेई से बात कर पेयजल व्यवस्था ठीक कराने का आश्वासन भी दिया गया। अमर शहीद के ग्राम से लौटते समय नगर पंचायत खुदागंज में हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के द्वारा स्वागत समारोह भी किया गया जिसमें हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष स्वप्निल शर्मा का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया गया। हिंदू युवा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह के आवास पर उन्होंने वहां मौजूद क्षेत्र के लोगों से चर्चा वार्ता भी की। इस दौरान उनके साथ नगर के पूर्व चैयरमैन सुधीर सिंह , पवन प्रताप सिंह, राजीव चौहान, मोहित त्रिवेदी, दुर्वेश सिंह , विजय विक्रम सिंह,जिला मंत्री मुकेश राठौर , मुकेश कश्यप , उर्वेश सिंह, रवि मिश्रा, योगी सेवक आकाश दीक्षित, श्यामा सिंह आदि लोग थानाध्यक्ष वकार अहमद खान S.i राजपाल सिंह कांस्टेबल परविंदर सिंह कांस्टेबल कृष्ण पाल सिंह कांस्टेबल शाहरुख हसन पुलिस फोर्स के साथ रहे उपस्थित रहे। bsp24news 6264105390
**उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर के कस्बा खुदागंज से रिपोर्टर मोहित त्रिवेदी की खास रिपोर्ट** खुदागंज।…
**ग़ाज़ीपुर डंपिंग ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपालिया की खास रिपोर्ट आज 23 फरवरी को पूर्वी दिल्ली के ग़ाज़ीपुर डंपिंग ग्राउंड में पूर्वी दिल्ली नगर निगम और दिल्ली एनसीआर के सभी वर्ग से पर्यावरण संरक्षण के अनेक कार्यकर्ताओं ने साझा प्रयास से वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजन किया। इस मुहीम के तहत ग़ाज़ीपुर डंपिंग ग्राउंड पर 200 वृक्ष लगाये गए, जिससे वहां से प्रदूषित होते वातावरण और स्थानीय निवासियों को कुछ राहत मिल सकेगी। पूर्वी नगर निगम के अधिकारी प्रदीप खंडेलवाल के सहयोग से पर्यावरणविद् मोहित, मिशन 100 करोड़ टीम, प्रयास एक आशा, वी मीन टू क्लीन, ग्रीन टीम और विभिन्न कार्यकर्ताओं ने पेड़ लगाये और पर्यावरण और सौन्दर्यकरण की इस मुहीम को आगे बढ़ाया। जहा एक तरफ दिल्ली सरकार और राजनितिक दल पर्यावरण के लिए एक दूसरे को ज़िम्मेदार ठहरा के अपना पीछा छुड़ाने में लगी हैं, वहीं दिल्ली के पर्यावरण को स्वस्थ बनाने और लोगों में जागरूकता के लिए पर्यावरण अभियान से जुड़े सभी सदस्यों का विश्वास है कि यह मुहीम सम्पूर्ण ग़ाज़ीपुर को एक नया रूप देने में सफल होगी और एक स्वच्छ और स्वस्थ भारत का निर्माण करेगी। पूर्वी नगर निगम और पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ताओं की इस मुहीम से सबसे यही उम्मीद की जा रही है कि हम सब पर्यावरण के लिए भी स्वतः योगदान करें। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390
**ग़ाज़ीपुर डंपिंग ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम** क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपालिया की खास रिपोर्ट आज 23 फरवरी…