**संभागीय क्राईम रिपोर्टर बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट डीएसपी अशोक सिंह जादौन ने संभाला थाना** प्रभारी रायपुर कर्चुलियान का पदभार पत्रकार वार्ता के कुछ अंश। रायपुर कर्चुलियान ।हाल ही में थाना रायपुर कर्चुलियान में नवागत थाना प्रभारी बनकर आए डीएसपी अशोक सिंह जादौन द्वारा थाना रायपुर कर्चुलियान में थाना प्रभारी का पदभार संभाला गया है। नवागत थाना प्रभारी डीएसपी अशोक सिंह जादौन ने पूछे जाने पर बताया कि मैं वर्तमान में रीवा डीएसपी पद पर हूं उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार मुझे रायपुर थाना का दायित्व सौंपा गया है मेरा प्रयास रहेगा कि मैं अपने दायित्वों का निर्वहन अच्छी तरह से कर सकूं। उन्होंने बताया कि थाना रायपुर का कार्यभार संभालने के बाद ही पता चला कि रायपुर कर्चुलियान नशे की चपेट में है कारोबारियों पर अंकुश लगाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी और उन सामान्य जनों के अंदर से जो पुलिस के प्रति डर और भय बना रहता है उनके अंदर के भय को समाप्त कर सकूं साथ ही होली का जो त्यौहार आ रहा है उसमें मेरा पूरा प्रयास रहेगा की होली शांतिपूर्ण ढंग से मनाई जाए रायपुर कर्चुलियान में मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी रायपुर कर्चुलियान को नशा मुक्त करना ।नवयुवक भटके हुए हैं जो इसे अपना व्यवसाय समझने लगे हैं इसके जाल में फंसते ही जा रहे हैं जिसकी वजह से नशे के आदी हो चुके हैं जो कि समाज में यह बहुत बड़ी बुराई है ।जिससे शारीरिक आर्थिक पारिवारिक मानसिक नुकसान के अलावा कुछ हाथ नहीं लगता नशे में लिप्त यहां के स्थानीय युवकों से मैं मिलूंगा और उन्हें किसी कार्यक्रम के माध्यम से समझाना चाहूंगा यदि यहां के स्थानीय जन् मीडिया सहयोग करेगी तो जरूर मैं कार्यक्रम में भाग लूंग मैं खासकर नौजवानों को पेपर के माध्यम से संदेश देना चाहूंगा कि नशे में लिप्त ना होकर के राष्ट्र निर्माण समाज निर्माण का सहयोग करें जिससे देश हमारा आगे जाए इसके पहले भी कई कारोबारियों पर लगाम लगाई जा चुकी है और मेरे द्वारा हर संभव प्रयास किया जाएगा कि यहां के स्थानीय कारोबारी जो है उनमें अंकुश लगाया जाए।। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390