**नई दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भावेश पिपालिया की रिपोर्ट** दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के बाहर बीते शनिवार पुलिस और वकीलों के बीच हुआ बवाल बढ़ता ही जा रहा है, वकील दिल्ली समेत कई राज्यों में पुलिस पर कार्रवाई के लिए ​प्रदर्शन कर रहे हैं, ऐसे में अब दिल्ली पुलिस इंसाफ के लिए सड़क पर उतर गयी है, दिल्ली पुलिस के जवान इस समय काली पट्टी बांधकर मुख्यालय के बाहर जुटे हैं और अपने लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं, प्रदर्शन कर रहे पुलिसकर्मियों का कहना है कि, हम भी वर्दी के पीछे एक इंसान हैं, हमारा भी परिवार है, हमारी पीड़ा कोई क्यों नहीं समझता, पुलिसवालों का सवाल है कि मानवाधिकार हमारे लिए नहीं है क्या?? हमें कोई भी मारता-पीटता रहे और हम शांत रहें, हमें इंसाफ चाहिए और अगर पुलिस कमिश्नर हमारी बात नहीं सुनते तो हम गृहमंत्रालय तक जाएंगे,वहां तक शांतिपूर्ण मार्च करेंगे, प्रदर्शन कर रहे जवानों का कहना है कि हमारे साथ ज्यादती हो रही है, वो बिल्कुल गलत है, उन्होंने कहा कि हम शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे और कमिश्नर से अपनी बात कहेंगे, प्रदर्शन कर रहे पुलिस जवान का कहना है कि हमें वर्दी पहनने में डर लग रहा है, क्योंकि वर्दी देखते ही वकील पुलिस जवानों को पीट रहे हैं,   इस बीच दिल्ली के पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक पुलिसकर्मियों से मिलने पहुंचे ,उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की, पिछले कुछ दिनों से परीक्षा की घड़ी है लेकिन ये हमेशा से रही हैं हमने तरह-तरह की परिस्थिति को हैंडल किया, परिस्थिति उस दिन के हिसाब से सुधर रही है,तो इस स्थिति को हम परीक्षा की तरह माने और जो जिम्मेदारी हमें दी गई है उसे हम संभाले और कानूनी की रखवाली करें, हमारे लिए ये अपेक्षा की भी घड़ी है, हमसे सरकार और जनता अपेक्षा करती है और हमने उसे हमेशा पूरा किया वैसे आगे भी करें,ये हमारे लिए प्रतीक्षा की भी घड़ी है,प्रतीक्षा की घड़ी इसलिए भी कि हाईकोर्ट ने जो जांच कमेटी बैठाई है वह न्याय करेगी, उन्होंने प्रदर्शन कर रहे पुलिसवालों से ड्यूटी पर लौटने की अपील की,उन्होंने कहा कि जिस तरह दिल्ली पुलिस को उनके पूरे भाषण के दौरान जबरदस्त नारेबाजी जारी रही,पुलिसवालों ने नारेबाजी की कि, “पुलिस कमिश्नर कैसा हो किरण बेदी जैसा हो” इन नारों के बीच पुलिस कमिश्नर को वापस लौटना पड़ा।। bsp24news न्यूज़ विज्ञापन के लिये सम्पर्क करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *