अमरकंटक में देर रात जालेश्वर मार्ग पर टाइगर दिखने से हड़कंप

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के जालेश्वर क्षेत्र में शहडोल–अमरकंटक मुख्य मार्ग पर 5 फरवरी 2026 की देर रात एक टाइगर को सड़क पर विचरण करते देखा गया । यह दृश्य एक राहगीर ने देखा जो किसी समारोह में शामिल होकर जालेश्वर की ओर जा रहे थे और जिनका संबंध नगर परिषद अमरकंटक के वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद देवानंद खत्री के परिवार से बताया गया ।
राहगीर द्वारा जालेश्वर से पहले लगभग अमरकंटक से 6 किलोमीटर दूर मुख्य मार्ग पर टाइगर दिखने की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों ने देर रात वन परिक्षेत्र अधिकारी अमरकंटक को अवगत कराया । सूचना पर वन विभाग ने तत्काल गश्त बढ़ाई और क्षेत्र में निगरानी शुरू की ।
अमरकंटक वन परिक्षेत्राधिकारी वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देर रात सूचना मिलने के बाद रात्रि गश्त कर ग्रामीणों को सतर्क किया गया । सुबह क्षेत्र में खोजबीन के दौरान टाइगर के पगमार्क मिले हैं हालांकि वे पूरी तरह स्पष्ट नहीं हैं । इसके बावजूद निरंतर गश्त और मुनादी कराई जा रही है । टाइगर किस दिशा से आया और किस ओर गया इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है । वन प्राणी प्रेमी शशिधर अग्रवाल ने वीडियो देखने के आधार पर टाइगर के पूर्णतः स्वस्थ और जवान होने की संभावना जताई है ।

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि रात्रि के समय अनावश्यक आवाजाही से बचें और समूह में ही यात्रा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना विभाग को दें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *