अपराधियो को धर पकड़ पर वन विभाग वारासिवनी की टीम को पुरस्कृत करेगी

तेंदुओं के शारीरिक अंगों का व्यापार जोरों पर… तेंदुए के 4 पंजों की बिक्री करते हुए दो लोग गिरफ्तार… पुलिस ने की कार्यवाही l

✍️रूपेश कुमार… संभाग क्राइम रिपोर्टर, मध्यप्रदेश (17/2/2021)

बालाघाट l वारासिवनी l वन विभाग वारासिवनी की टीम ने वन्य प्राणी तेंदुए के अंग को खरीद कर बेचने की फिराक में घूम रहे 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों के पास से बरामद हुए तेंदुए के 4 पैर, मूँछ के बाल, पेंगोलिन के शल्क को भी जब्त किया है। पुलिस हिरासत में दोनों लोगों ने पूछताछ के दौरान अपने और अन्य साथियों के नाम बताए हैं, जो फिलहाल फरारी काट रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मुखबिर द्वारा उत्तर सामान्य वनमंडल उकवा के अंतर्गत कुछ लोग वन्य प्राणी तेंदुए के अंग खरीदकर जाने की सूचना मिली थी। जिसके आधार पर वारासिवनी वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री यशपाल मेहरा ने अविलंब खुद अपनी टीम के साथ योजना बनाकर रवाना हुए। मौके पर पहुँचकर उन्होंने उकवा मेन रोड से दो लोगों को गिरफ्तार किया। दोनों को वारासिवनी कार्यालय लाकर पूछताछ की गई। जिस पर उन्होंने अपने कुछ साथियों के नाम बताए। इस मामले में गिरफ्तार हुए धाशु पिता गुरसिंह मडावी (40 वर्ष) निवासी माड़ी जालधा उकवा व हरिलाल पिता रायसिंह मरकाम (45 वर्ष) निवासी पोला पटपरी उकवा ने बताया कि, उन्होंने पिपरटोला उकवा निवासी देवलाल के पिता ने अपने कुछ साथियों के साथ लगभग 15 दिनों पहले तेंदुए का शिकार किया था। जिनके पास से 50 हजार रुपए में तेंदुए के 4 पैर, तेंदुए की मूँछ के बाल एवं पेंगोलिन के शल्क का सौदा कर खरीदा था। दोनों ने बताया कि, उन्हें मरकाम ने तेंदुए के पैर लेने को भेजा था। यह मामला उकवा वन परिक्षेत्र का होने के चलते अग्रिम जांच कार्रवाई के लिए उकवा वन परिक्षेत्र को सौंप दिया गया है।
इस मामले में चर्चा के दौरान उपवन मंडलाधिकारी दक्षिण सामान्य श्री अमित पटौदी ने बताया कि, तेंदुए के 4 पंजे को लेकर कोई व्यापार कर रहा हैं। जिसके बाद वारासिवनी वन विभाग की टीम द्वारा धरपकड़ की गई। तेंदुए के 4 पंजे मिले, जो लगभग 7-8 दिन पुराने लग रहे है। तेंदुए की उम्र 4-5 वर्ष की रही होगी। आरोपियों के पास से पेंगोलिन के शल्क भी बरामद किए गए हैं। मगर उनके द्वारा बताया गया कि शल्क को कमर में बाँधने को रखा हैं। इस मामले में एक बड़ा संगठन शामिल होने की आशंका हैं l जल्द ही हमारी टीम और आरोपियों को पकड़ने में कामयाब होगी। जिसके लिए वन विभाग वारासिवनी की टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *