
वीतराग तपस्वी बाबा कल्याण दास महाराज जी की प्रेरणा से पुष्कर सरोवर में 51 फिट ऊंची माँ नर्मदा जी की प्रतिमा का होगा निर्माण ।
अमरकंटक (श्रवण उपाध्याय )
पवित्र नगरी माँ नर्मदा जी की उद्गम स्थली अमरकंटक में प्रथम पुष्कर सरोवर में वीतराग तपस्वी बाबा कल्याण दास महाराज जी की प्रेरणा से 51 फिट ऊंची नर्मदा नदी की जल धारा के मध्य माँ नर्मदा जी की तपस्विनी स्वरूप द्विमुखी बडॉ व भब्य प्रतिमा का निर्माण कार्य कराया जाएगा ।
कल्याण सेवा आश्रम के ब्यवस्थापक हिमान्द्री मुनि महाराज जी ने बताया कि बीस×बीस व तेरह फिट गहरा कराकर तेरह×तेरह का लोहे का जाल बिछा कर छः×छः के कालम खड़ा कर बाँध के जल स्तर से दो फिट ऊंचा तक उसका बेस रखा जाएगा जिसकी लागत पांच लाख ग्यारह हजार ठेकेदार को देकर प्रारम्भ करा दिया गया है । यह कार्य हो जाने के बाद कलकत्ता से खास मूर्ति कारीगरों को बुलाकर माँ नर्मदा जी की द्विमुखी भब्य प्रतिमा स्वरूप का निर्माण कराया जाएगा जिसकी लागत अभी कहना ठीक नही ।
जिस समय माँ नर्मदा के जल संरक्षण के लिए तपस्वी बाबा कल्याण दास महाराज जी ने पुष्कर सरोवर में जमी हुई गाद निकालने के लिए जन सहयोग में आर्थिक सहयोग के लिए एक बहुत बड़ी धन राशि अपनी ओर से दे रहे थे तब उन्होंने कहा था मेरी एक इक्छा है कि माँ नर्मदा के इस पुण्य नदी पुष्कर बाँध में एक भब्य तपस्विनी स्वरूप माँ नर्मदा जी की प्रतिमा स्थापित होनी चाहिए जिससे माँ नर्मदा जी का यह सरोवर भब्य व मनमोहक स्थल हो जाएगा , उनकी ही इस महती आकांक्षा स्वरूप आज सरोवर में मूर्ति निर्माण के लिए नींव डाल दी गई है और पोकलेन मशीन से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ताकि जल्द से जल्द माँ नर्मदा जी की भब्य तपस्विनी स्वरूप द्विमुखी प्रतिमा निर्माण कर लोगो का जो प्रेम और आस्था माँ के प्रति है उसमें उत्साह और प्रेम है उसमें ज्यादा लोगो को आनंद प्राप्त हो । बारिश के पहले मूर्ति स्थापना के लिए नींव का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाएगा ताकि सरोवर में जल भराव के पश्चात माँ नर्मदा जी की प्रतिमा का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाय।। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390