जीवन मे संतुलन आवश्यक ….प्रो.तिवारी
अमरकंटक अनूपपुर 15/09/21, आई. आई. एफ .फॉउंडेशन व पेस सेटिंग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में किया गया । धरकुंडी आश्रम के पूज्य स्वामी श्री लवलीन जी महाराज ने इस भौतिकता वादी संस्कृति के प्रभाव को रोकने एवँ संसाधनो के संरक्षण में जोर देते हुए जीवन मे संयम नियम को प्रोत्साहित करने की बात कही तथा मानवीय मूल्यों के संवर्धन और जीवन शैली में प्रकृति के करीब रहने के लिए बदलाव की जरूरत पर जोर दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो .परमानंद तिवारी राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संगठक अनूपपुर ने की । उन्होंने अपने उद्धबोधन में जीवन मे संतुलन और अनुशासन बनाये रखने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री गगन अवस्थी HOD कौटिल्य एकेडमी एवं चैयरमैन आई. आई. एफ फाउंडेशन के चेयरमैन ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य एक दूसरे के पूरक है और हम अपने सामाजिक दायित्वों के संकल्प के साथ वर्ष 2023 के अंत तक एक करोड़ लोगों तक गुणवत्तापूर्ण पोषण आहार के महत्व को अभियान के माध्यम से पहुचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.परमानंद तिवारी जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना. जिला इकाई अनूपपुर ने कहा कि स्वास्थ्य शरीर मे ही स्वास्थ्य मन का निवास होता है और व्यक्ति पूरे मनोयोग से समाज एव देश का कार्य करने में सक्षम होता है। मुख्य अतिथि के रूप से डॉ.भोलाशंकर अग्रवाल ने जीवन मे औषधियो की आवश्यकता एवं उनकी गुणवत्ता की विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। विशिष्ठ अतिथि अमरीक सिंह ने कई आयुर्वेदिक उत्पादों पर विमर्श करते हुए मनुष्य के जीवन मे पूरक आहार की महत्ता को समझाया। इस सभागार में उपस्थित श्री के . कृष्णकुमार , के .ज्ञानेश्वर ग्वाल,श्री सुनील बंछोर, आदि ने विचार रखे। आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई व पेस सेटिंग के सहयोग से कराया गया। जिसमें प्राचार्य सुश्री कविता सिंह एवम् कार्यक्रम अधिकारी कमलेश देवकते सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन करते हुए समाजसेवी राजराखन पटेल ने इस तरह के आयोजनों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कराने पर बल दिया।जिससे अधिकाधिक संख्या में लोगो का सामाजिक ,आध्यात्मिक विकास हो सके साथ ही लोगो की सुसुप्त अवस्था मे पड़ी मानवीय संवेदनाओं को जागृत किया जा सकें।कार्यक्रम में अन्य गणमान्य जनो की उपस्थिति रही ।कार्यक्रम में अत्यंत रोचक एवं प्रेरणादायक बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन व आई आई एफ फाउंडेशन के समस्त लोगों का दिल से आभार व्यक्त किया।