अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
पवित्र नगरी अमरकंटक में स्वर्गीय ईश्वरी प्रसाद द्विवेदी (प्रधान पुजारी नर्मदा मंदिर) जी की स्मृति में परिवार जन पितर पक्ष के पावन अवसर पर अपने निज निवास में 20-09-2021 से 27-09-2021 तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का श्रवण नगर के जनमानस में महिलाएं , पुरुष , बच्चे , साधु-संत , पधार कर भागवत कथा का लाभ व आनंद प्राप्त कर रहे है ।
ब्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक परम पूज्य स्वामी करपात्री जी महाराज के परम प्रय शिष्य पंडित श्री हलधर प्रसाद शर्मा (पौराणिक जी) अपने मुखारबिंद से अमृत रूपी भागवत कथा का रसपान करा रहे है । इस पावन पित्र सप्ताह में पधार कथा का श्रवण कर पूण्य लाभ प्राप्त कर सकते है ।

इस ब्यास पीठ की कथा में देवी पूजन श्रीमद्भागवत महात्म्य , कपिलगीता , शिव चरित्र , ध्रुव चरित्र , खगोल-भूगोल वर्णन , प्रह्लाद उपाख्यान , वामन औतार , अजामिल कथा , रामावतार व कृष्ण जन्म वर्णन , कंस वध , रुक्मणि विवाह , सुदामा चरित्र , परीक्षित मोक्ष आदि कथा का विस्तार से वर्णन कर संगीतमय भजन के साथ सुनने का अवसर प्राप्त हो रहा है । भागवत की कथा से भक्ति , ज्ञान , वैराग्य की अविरल धारा से द्विवेदी परिवार (पुजारी परिवार) के साथ पूरा अमरकंटक गोता लगाकर पूण्य लाभ के साथ अपना जीवन धन्य व पित्र पक्ष में पितरों का भी आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है ।

पुजारी धनेश द्विवेदी ने बताया कि हमारे पूज्य पिता श्री 70 वर्ष की आयु पाकर उन्होंने युवावस्था से अंत तक प्रधान पुजारी के रूप में माँ नर्मदा जी की सेवा करते हुए मोक्ष को प्राप्त हुए , तथा बड़े भाई सुशील द्विवेदी की स्मरण में पितृ पक्ष के पावन अवसर पर हमारी पूज्य माता जी की इक्षा पर परिवार के जुकुल किशोर , नंद किशोर , अनंत किशोर , आनंद किशोर , सागर , सीमा , सपना और नंदनी के सहयोग से भागवत कथा का अवसर प्राप्त हुआ । 27-09-21 को हवन के साथ पितरो का आशीर्वाद पश्चात ब्राम्हण भोज , भंडारे के साथ समाप्त होगा ।
