अमरकंटक नगर परिषद ने धुमधाम से मनाया म.प्र. स्थापना दिवस।।

अमरकंटक:- श्रवण उपाध्याय
पवित्र नगरी अमरकंटक के नगर परिषद के सभागार के सामने मध्य प्रदेश का 67 वा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष पार्वती बाई ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की । नगर परिषद के सभापति जोहान लाल चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा की मध्यप्रदेश की स्थापना एक नवंबर 1956 के महाकौशल , मालवा , बुंदेलखंड , बघेलखंड और छत्तीसगढ़ को मिलाकर एक नया प्रदेश की स्थापना की गई थी । भारत के ह्रदय में स्थित मध्य प्रदेश वर्ष 2000 तक भारत के क्षेत्रफल में भारत का सबसे बड़ा राज्य था , जो की वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ के विभाजन के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है । 1 अप्रैल 1956 को मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री कैलाशनाथ काटजू बने । मध्यप्रदेश वन , खनिज संसाधन , और वन्यप्रणियो के नाम पर सबसे बड़ा संबृद्ध राज्य था । मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा नेशनल पार्क व वाइल्ड सेंचुरी है । मध्यप्रदेश की जीवन रेखा कहे जाने वाली मां नर्मदा नदी यन्ही से उद्गम होकर बहती है जो की हम सब यन्ही वास करते है । मध्यप्रदेश सामाजिक , राजनैतिक एवम प्राकृतिक विविधाओ से भरा एक समृद्ध शाली राज्य है । मध्यप्रदेश सतपुड़ा , विंध्याचल एवम मैकल पर्वत की श्रंखलोओ से घिरा हुआ प्रदेश है । मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर , ओमकालेश्वर , चित्रकूट , मैहर में शारदा , दतिया में पीतांबरा पीठ आदि के नाम पर विश्व के मानचित्र पर अपना एक पहचान है । खजुराहो की शिल्पकला विदेशियों के लिए एक आकर्षण का केंद्र है । आइए हम सब मिलकर उस प्रदेश को देश का विकसित शांति प्रिय प्रदेश बनाए , जय हिंद , जय भारत , जय मध्य प्रदेश । इसके बाद नगर परिषद के इंजीनियर देवल सिंह ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद के साथ आभार ज्ञापित किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित चैन सिंह परस्ते मुख्य नगर पालिका अधिकारी , देवल सिंह उपयंत्री , श्याम लाल सेन , जोहन लाल चंद्रवंशी , दिनेश द्विवेदी , चुन्नू जैन , प्रकाश द्विवेदी , सावित्री बाई व भारी संख्या में गणमान्य नागरिक , कर्मचारीगण , पत्रकार बंधु आदि उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *