जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का तृतीय वर्षगांठ मानते हुए , बच्चो को दिखाया गया सीधा प्रसारण ।।

अमरकंटक – श्रवण उपाध्याय

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तृतीय वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज दिनांक 29/07/23 को प्रात: 10 बजे ज.न.वि. अमरकंटक जिला अनूपपुर (म. प्र.) के सभागार में भारत सरकार के कार्यक्रम ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम -2023’ का सीधा प्रसारण किया गया l इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सुश्री कविता सिंह के मार्गदर्शन में तथा शिक्षकों की उपस्थिति में सभी छात्र -छात्रा उक्त कार्यक्रम से लाभान्वित हुए l इस शुभ बेला में प्राचार्य महोदया के कर कमलों एवं शिक्षकों,पालकों, पूर्व छात्रों तथा छात्र -छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया l

इसके अतिरिक्त विद्यालय के छात्र- छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें समूह गान प्रस्तुति, प्रश्नोत्तरी एवं NEP 2020 पर एक लघु नाटिका मंचन सहित अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया l कार्यक्रम के समापन में प्राचार्य महोदया एवं समस्त शिक्षकों द्वारा अपने विचार व्यक्त किए गए तथा NEP 2020 की विस्तृत जानकारी दी गई l कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षको का सहयोग रहा l सेंगर जी द्वारा आभार व्यक्त किया गया l सांस्कृतिक कार्यक्रम में विशेष सहयोग महेश्वर द्विवेदी , श्रवण सोनी , वाहिद जी, रमेश सिंह श्रीमति रेणु मैडम , श्रीमति मुक्ता मैडम, अभिषेक जैन एवं सचिन जाटव द्वारा दिया गया l कार्यक्रम संचालन राजीव झा द्वारा किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *