अमरकंटक में आदि शंकराचार्य जी की जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी

अमरकंटक में आदि शंकराचार्य जी की जयंती बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी
गीता स्वास्थ्य मंदिर से प्रातः 09 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक – मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली /पवित्र नगरी अमरकंटक में संत समाज द्वारा प्रातः 09 बजे गीता स्वाध्याय मंदिर से पूज्य आदि शंकराचार्य जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी ।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी नर्मदानंद गिरी जी महाराज के मार्गदर्शन में ढोल-नगाड़ों की मधुर धुन और आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा आश्रम से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए पंडित दीनदयाल चौक तक जाएगी तत्पश्चात मुख्य मार्ग से होकर मां नर्मदा मंदिर में आकर समापन किया जाएगा ।

स्वामी लवलीन महाराज जी ने जानकारी देते हुए बताया कि आदि शंकराचार्य जी की प्रतिमा रथ में विराजमान करते हुए और सैकड़ों संत , नर्मदा मंदिर के पुजारीगण तथा नगरवासी इस शोभायात्रा में शामिल होंगे ।
यात्रा समापन के बाद गीता स्वाध्याय आश्रम में भंडारा प्रसाद का आयोजन किया जाएगा । सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *