हरदा बैतूल सांसद श्री दुर्गा दास जी उइके के पूज्य पिताजी का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया…
Category: उड़ीसा
हरदा बैतूल सांसद श्री दुर्गा दास जी उइके के पूज्य पिताजी का आकस्मिक स्वर्गवास हो गया इस हेतु समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद जी के बैतूल निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर संवेदनाएं व्यक्त की जिसमें बजरंग सेना प्रदेश संगठन महामंत्री आशीष राजपूत नयागांव समाजसेवी छोटू पटेल,घनश्याम धनगर,गजेंद्र सिंह मौर्य विकास बावने,सुनील जाट अजब सिंह राजपूत,कल्लू राजपूत ,श्रवण पटेल शामिल रहे।। bsp24news 6264105390
**कटनी के अंतर्गत ग्राम सिमरिया तहसील ढीमरखेड़ा अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध** रिपोर्टर जितेन्द्र मिश्रा की खास रिपोर्ट भाजपाइयों के साथ पहुंचा पीड़ित परिवार आत्मदाह की दी चेतावनी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमरिया के गंगाराम परोहा पिता स्वर्गीय केशव परौहा का मकान बिना सूचना दिए तोड़े जाने के विरोध में गुरुवार दोपहर भाजपा नेताओं के साथ पीड़ित परिवार नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचा जहां भाजपा नेताओं ने प्रशासन के द्वारा की गई मनमानी कार्रवाई का जमकर विरोध किया सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने सिमरिया गांव में हुई कार्रवाई के विरोध में प्रशासन के ऊपर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन गरीबों के ऊपर अत्याचार कर रहा है ठंड के मौसम में गरीब का आशियाना तोड़कर उसे सड़क पर ला दिया गया जिसमें पटवारी की भूमिका भी संदिग्ध है जिसे तत्काल बर्खास्त किया जाय ढीमरखेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह ने मनमानी कार्रवाई का विरोध जताते हुए प्रशासन के ऊपर आरोप लगाए कि बिना किसी सूचना दिए मकान आखिर क्यों तोड़ा गया और मकान तोड़ने के पूर्व पीड़ित की गृहस्थी का सामान निकालने का भी मौका नहीं दिया गया जिसमें कहीं ना कहीं प्रशासन के द्वारा द्वेषता पूर्ण कार्रवाई सामने आ रही है पीड़ित परिवार हाथ में केरोसिन की कुप्पी लेकर बार-बार प्रशासन को चेता रहा था कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो मैं परिवार समेत आत्मदाह कर लूंगा थाना प्रभारी एन के पांडे की समझाइश के बाद पीड़ित जैसे तैसे मानने को तैयार हुआ कि प्रशासन उसकी मदद करेगा गहमागहमी के बीच ज्ञापन सौंपने के पूर्व तक नेताओं के द्वारा एसडीएम से लिखित आश्वासन मांगा जा रहा था पटवारी निरंजन पटेल को बर्खास्त और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए भाजपा के लोगों ने व्यक्तिगत चंदा एकत्रित कर पीड़ित परिवार को सौंपा और एसडीएम सपना त्रिपाठी को ज्ञापन पढ़कर सुनाने के बाद क्षेत्रीय अन्य समस्याओं को लेकर सौंपा गया एसडीएम ने अतिक्रमण की कार्रवाई को वैधानिक बताते हुए विस्तृत जानकारी दी पीड़ित परिवार को उचित मदद दिलवाने और संबंधित पटवारी के खिलाफ जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भी आश्वासन दिया इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ढीमरखेड़ा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह राजपूत सिलौडी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रशांत राय राकेश त्रिपाठी संदीप सोनी श्रीकांत पटेल सुलभ त्रिपाठी अब्दुल कादिर खान योगेंद्र सिंह ठाकुर बालेंद्र प्यासी जितेंद्र बेस पवन रजक विजय राय अनुरुद्ध शर्मा शांति व्यवस्था बनाने के लिए स्लीमनाबाद उमरिया पान ढीमरखेड़ा के पुलिस स्टाफ से थाना प्रभारी एनके पांडे नायब तहसीलदार एच एस धुर्वे सुनीता मिश्रा रश्मि सोनकर सीता राम बागरी हरदयाल सिंह केके सिंह मान सिंह मार्को कल्याण सिंह बागरी काशीराम मरावी बषन्त परोहा आदि उपस्थित रहे। bsp24news 6264105390
**कटनी के अंतर्गत ग्राम सिमरिया तहसील ढीमरखेड़ा अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध** रिपोर्टर जितेन्द्र मिश्रा की…
**नगर निगम भोपाल द्वारा जोन क्रमांक 15 वार्ड क्रमांक 67 मे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020** भोपाल ब्योरोंचीफ सचिन पावले की खास रिपोर्ट,की तैयारी मे किये जा रहे है कार्य के प्रति जागरूक करना हेतु माननीय महापौर आलोक शर्मा जी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचोरी जी, पार्षद श्री गिरीश शर्मा जी, उपस्थित अपर आयुक्त महोदय श्री पवन सिह जी, सहायक आयुक्त श्री मनोज मोर्या जी के द्वारा रहवासी संघ, व्यापारी संघ को स्वच्छता के प्रति भोपाल को न 1 बनाने के लिये पब्लिक फ़ीड्बैक के बारे में बताया गया, 1969, एवं SS 2020 पर फ़ीड्बैक के बारे में जानकारी दी मंच के माध्यम से कपडे से बने थैले वितरित कर कपडा बैंक, प्लास्टिक का उपयोग नही करना है, सूखे गीले के रहवाशियो को डस्ट्विन वितरण किये गये , बर्तन बैंक के बारे मे बताया गया, मकर संक्रांति के उपलक्ष्य मे पंतग के माध्यम से स्वच्छता का प्रचार किया, लडडू वितरण कर सक्रांति मनाई गयी सभी को महापोर जी के द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाई गयी जोन 15 के जोनल अधिकारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल इन्जीनियर, वार्ड प्रभारी एव स्वच्छता टीम दरोगाओ, सुपर वाईजर को सम्मानित किया गया। bsp24news 6264105390
**नगर निगम भोपाल द्वारा जोन क्रमांक 15 वार्ड क्रमांक 67 मे स्वच्छता सर्वेक्षण 2020** भोपाल ब्योरोंचीफ…
**दिल्ली आप ने जारी की सभी उम्मीदवारों की सूची** दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलियाकी खास रिपोर्ट आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2020 के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं. सीएम अरविंद केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली से चुनावी मैदान में उतारेंगे. पार्टी ने आठ महिलाओं को टिकट दिया है. लोकसभा चुनाव में उतरने वाले राघव चड्ढा, आतिशी मारलेना, दिलीप पांडेय को भी उम्मीदवार बनाया गया है. विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए, पार्टी ने 15 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं. 8 महिलाओं को टिकट दिया गया है दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग होगी और नतीजे 11 फरवरी को जारी किए जाएंगे. चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची : विधानसभा सीट : उम्मीदवार नरेला : शरद चौहान बुराड़ी : संजीव झा तिमारपुर : दिलीप पांडेय आदर्श नगर : पवन शर्मा बादली : अजेश यादव रिठाला : महेंद्र गोयल बवाना : जयभगवान उपकार मुंडका : धर्मपाल लाकड़ा किराड़ी : ऋतुराज झा सुल्तानपुर मजरा : मुकेश कुमार अहलावत नांगलोई जाट : रघुविंदर शौकीन मंगलोपुरी : राखी बिड़ला रोहिणी : राजेश बंसीवाला शालीमारबाग : बंदना कुमारी शकूर बस्ती : सत्येंद्र जैन त्रि नगर : जितेंदर तोमर वजीरपुर : राजेश गुप्ता मॉडल टाउन : अखिलेशपति त्रिपाठी सदर बाजार : सोमदत्त चांदनी चौक : प्रहलाद सिंह मटियामहल : शोएब इकबाल बल्लीमारान : इमरान हुसैन करोल बाग : विशेष रवि पटेल नगर : राजकुमार आनंद मोती महल : शिवचरण गोयल मंडीपुर : गिरीश सोनी राजौरी गार्डन : धनवती चंदेला हरिनगर : राजकुमारी ढिल्लों तिलक नगर : जरनैल सिंह जनकपुरी : राजेश ऋषि विकासपुरी : महेंद्र यादव उत्तम नगर : नरेश बाल्यान द्वारका : विनय कुमार मिश्रा मटियाला : गुलाब सिंह यादव नजफगढ़ : कैलाश गहलोत बिजवासन : बीएस जून पालम : भावना गौड़ दिल्ली कैंट : वीरेंद्र सिंह कदियान राजेंद्र नगर : राघव चड्ढा नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल जंगपुरा : प्रवीण कुमार कस्तूरबानगर : मदन लाल मालवीय नगर : सोमनाथ भारती आरके पुरम : प्रमिला टोकस मेहरौली : नरेश यादव छतरपुर : करतार सिंह तंवर देवली : प्रकाश जरवाल अंबेडकर नगर : अजय दत्त संगम विहार : दिनेश मोहनिया ग्रेटर कैलाश : सौरभ भारद्वाज कालकाजी : आतिशि मरलेना तुगलकाबाद : सहीराम पहलवान बदरपुर : राम सिंह नेताजी ओखला : अमानतुल्लाह खान त्रिलोकपुरी : रोहित कुमार मेहरौलिया कोंडली : कुलदीप कुमार पटपड़गंज : मनीष सिसोदिया लक्ष्मी नगर : नितिन त्यागी विश्वास नगर : दीपक सिंगला कृष्णा नगर : एसके बग्गा गांधीनगर : नवीन चौधरी शाहदरा : रामनिवास गोयल सीमापुरी : राजेंद्र पाल गौतम रोहतासनगर : सरिता सिंह सीलमपुर : अब्दुल रहमान घोंडा : एसडी शर्मा बाबरपुर : गोपाल राय गोकलपुर : सुरेंद्र कुमार मुस्तफाबाग : हाजी यूनुस करवाल नगर : दुर्गेश पाठक। bsp24news 6264105390
**दिल्ली आप ने जारी की सभी उम्मीदवारों की सूची** दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलियाकी खास रिपोर्ट…
**स्कूली बच्चों द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की रिपोर्ट आज स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन व युवा दिवस के उपलक्ष में स्कूली बच्चे द्वारा प्रातः सूर्य नमस्कार किया गया। जिसमें बजरंग सेना प्रदेश संगठन महामंत्री आशीष राजपूत एवं राधेश्याम जाट जिला प्रवधक आजीविका मिशन जिला पंचायत हरदा ने शासकीय हाईस्कूल नयागांव तहःटिमरनीःजिला में विधालय के बालक बालिकाओं को युवा दिवस के अवसर पर सूर्य नमस्कार कराया एवं बच्चों को स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में समझाया एवं युवा दिवस के बारे में भी जानकारी दी गई इस अवसर पर प्रधान पाठक कविता नाग शिक्षक बलवान सिंह राजपुत रमनलाल हरने मौजूद रहे।bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390
**स्कूली बच्चों द्वारा सूर्य नमस्कार किया गया** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की रिपोर्ट आज स्वामी…
**दिल्ली अच्छे बीते 5 साल, पर रैन बसेरा आज भी बेहाल** दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया की रिपोर्ट जी हा, आपने सही समझा, हम बात कर रहे है दिल्ली के रैन बसेरे की,डूसिब की वेब साइट के अनुसार दिल्ली में कुल मिलाकर 234 रैन बसेरा है,जिनमे 78 आरसीसी बिल्डिंग,115 पोर्टा केबिन और 41 टेंट है,सभी रैन बसेरे की कुल क्षमता 18538 है, परंतु कई रैन बसेरा खली रहता है, कुल मिलकर रोजाना रैन बसेरे में सोने वाले 10000 से 13000 के आस पास होते है, तो कही न कही रैन बसेरा खली सा नजर आता है,जब हमारे द्वारा बहार सड़क पर रहने वाले लोगो से पूछा गया तो किसी ने जगह की कमी बताई,किसी ने केयरटेकर का असभ्य वर्तन बताया,किसी ने कम्बल से बदबू की शिकायत की,कुल मिलकर सभी ने रैन बसेरे में न जाने के कुछ न कुछ कारण बताया, बाद में हमने कुछ केयर टेकर से भी बात की,उनको सड़क पर रहने वाले लोगो के बारे में पूछा गया तब हमने बिलकुल अलग ही पाया, केयर टेकर ने बताया ये लोग कम्बल के लिए बहार सोते है,और भीख भी मांगते है,जिनसे उनकी दिन भर की जरूरते परिपूर्ण होती है,जब हमने ज्यादा जानकारी ली तब पाया की कही न कही शासन, प्रशासन और रैन बसेरे का संचालन करने वाली संस्था की भी नज़रअंदाजी देखने को मिली,संस्थाओ द्वारा इस बार बहुत कम प्रयास किया होगा की बेघरों को रैन बसेरे में लेजाया जाए, डूसिब की 17 रेस्क्यू टीम होने के बावजूद रैन बसेरा खली हो तो कही न कही बेदारकारी नजर आती है, एक व्यक्ति ने अपना नाम न बताने की शर्त पर बताया की रेस्क्यू टीम रात को सामान की { कम्बल और रैन बसेरे का उपयोगी सामान } आप ले रेस्क्यू वाहन से भी करती है,रेस्क्यू का समय रात 10 से सुबह 4 बजे तक का होता है पर ज्यादा तर रेस्क्यू वाहन 4-5 घंटे भी समय नहीं देते,पर इनकी निगरानी करने वाला कोई नहीं है,वाहन में कोई जीपीएस सिस्टम भी नहीँ है की सभी वाहन की निगरानी की जा सके, डूसिब की वेब साइट अनुसार शीतकालीन योजना 2019-20 अंतर्गत अब तक 41 टेंट लगाये गए है,परंतु ज्यादातर टेंट में बुनयादी सुविधा की बहुत कमी नज़र आती है, कई टेंट पर बिजली की सुविधा ही नहीँ है, वहां चार्जिंग लैंप का उपयोग किया जाता है,जो की मुश्किल से 2-3 घंटे तक ही चल पाती है,बाकि का समय बेघर अँधेरे में बिताते है,कुछ टेंट के आस पास बहुत गंदकी नजर आयी,कई टेंट में पीने के पानी का भी आभाव है, कही उपयोग करने योग्य पानी का भी आभाव है,कई जगह पर टॉयलेट और बाथरूम की भी सुविधा नही है,रैन बसेरे में रहती महिला खुले में नाहने को मजबूर है, आज हमने दिल्ली के कुछ क्षेत्र के रैन बसेरे का दौरा किया,जिनमे सराई काले खां में NS – 613,572 में पाया की बिजली की सुविधा नहीँ थी, चार्जिंग लैंप से अपना गुजारा कर रहे है,इस टेंट के आस पास भी हमने काफी परिवार को सड़क पर रहते हुए पाया, निजामुद्दीन ब्रिज के पास NS -539,557 में पीने का और उपयोग करने का पानी नहीँ था,जब हमने मौजूद केयर टेकर को पानी की समस्या के बारे में पूछा तो उसने बताया की यहाँ पानी नही आता, हररोज हमे कही से पानी लाना पड़ता है, दिल्ली जल बोर्ड की गाड़ी भी नही आती,पानी लाने के लिए काफी मसक्क्त करनी पड़ती है, हमने इस बारे में कई बार हमारे अधिकारी को बताया पर अभी तक कोई सुविधा नही हुई, हमने संत नगर और नेहरू पैलेस के रैन बसेरे में भी दौरा किया, नेहरू पैलेस वाले रैन बसेरे के पास सड़क पर हमने दसो परिवार को देखा, जिनमे छोटे बच्चे भी थे, हमने उनसे रैन बसेरे में न जाने का कारण जानने की कोशिश की पर किसीने भी सचोट जवाब नही दिया, इस दौरान हमने पाया की कुछ जगह पर संस्था के कर्मचारी की रैन बसेरे के प्रति नज़रअंदाजी और लापरवाही के कारण शैलटर परिसर में लोग खुले आम शराब और गांजा पीते भी दिखे,कही न कही डूसिब की भी लापरवाही के कारण रैन बसेरे बेहाल हो चुके है, दिल्ली के ज्यादातर रैन बसेरे दिव्यांग जन के लिए दुविधाजनक है, जिनकी वहज से दिल्ली में रहने वाले दिव्यांग बेघर सड़क पर रहने को मजबूर है,दिल्ली सरकार द्वारा बताया जाता है की रैन बसेरे बहुत अच्छे कर दिए है और बेघर लोगो को सम्मान और सुरक्षित जीवन देते है,पर दिल्ली सरकार का ये दावा कही ना कही बेबुनियाद नज़र आता है जिस रैन बसेरे में बुनियादी सुविधा का आभाव हो ,वहां कैसा सुरक्षित जीवन मिल सकता है?? बेघर के जीवन में आज भी कोई सुधर नही हुवा है,आज भी सड़क पर रहने को मजबूर है, रैन बसेरे में रहते बेघर भी वहाँ से निकाल ना दे इसके चलते कई छोटी मोटी समस्या से समजौता करते है, आउटलुक न्यूज़ के अनुसार 24.DEC.2019 को बिपिन राय ने कहा था 1 जनवरी 2020 से सभी रैन बसेरे में चाय और रस्क देने की योजना बना रहे है, परंतु आज तक एक भी रैन बसेरे में चाय और रस्क नही दिया गया,10 जनवरी 2020 को अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट किया था की पहले लोग खुले आसमान के निचे सोते थे, कई लोगो की ठण्ड में मौत हो जाती थी,हमने सभी रैन बसेरे बहुत अच्छे कर दिए,पर अरविन्द केजरीवाल का ये दावा बेबुनियाद है, शैलटर होम में आज भी प्राथमिक सुविधा नही है। bsp24news 6264105390
**दिल्ली अच्छे बीते 5 साल, पर रैन बसेरा आज भी बेहाल** दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भवेश पिपलिया…
**बिलासपुर आज युवा दिवस के मौके पर बिलासपुर शहर में यूथ आइकॉन को मजबूत करने के लिये** *जी न्यूज* के तरफ से सायकल रैली चलाकर लोगो को जागरूक कर को साफ सुथरा और अरपा मैया की सफाई के लिए लोगो को प्रोत्साहन किया ! जिसमें नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक जी उपस्थित थे जिसमें उन्होंने युवा दिवस की बधाई दी और उन्होंने कहा की अरपा जीवन दाईनी है जिसका जिसमे उसका अरपा नदी का खनन बन्द करना होगा जिससे अरपा जीवंत रहेगी इस मौके पर पंचायत मंत्री श्री टी एस सिंहदेव जी,, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय जी ,, मस्तूरी विधायक कृष्णमूर्ति बंधी जी ,बिलासपुर महापौर श्री रामशरण यादव जी , अटल श्रीवास्तव जी ,, हर्षित पांडेय जी उपस्थित थे ! बिलासपुर रिपोर्टर अनिल सुर्या की खास खबर 8889999484 8889999330 bsp24न्यूज़ सत्यता की पहचान हमारा हिन्दुस्तान 6264105390
**बिलासपुर आज युवा दिवस के मौके पर बिलासपुर शहर में यूथ आइकॉन को मजबूत करने के…
**नसबंदी शिविर बेनिबारी में डॉक्टरों की लापरवाही से हुई 32 वर्षीय महिला की मौत** ग्राम बेनिबारी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र तहसील पुष्पराजगढ़ में महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे करीब 32 महिलाओं का नसबंदी हुआ जिसमें लीला टोला से आईं एक महिला जिसका नाम सुलोचना उम्र 32 वर्ष जिसकी नसबंदी के दौरान मौत हो गई बताया जा रहा है कि जब महिला नसबंदी के लिए आई थी तब उसका स्वास्थ बिल्कुल ठीक था जब उसे ऑपरेशन के लिए ले कर गए और इंजेक्शन लगाए तभी से महिला का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा आनन फानन में महिला का ऑपरेशन किया गया जिसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। वही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टरों की लापारवाही में पर्दा डालते हुए नजर आए उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कुछ जानकारी दी जाने की बात की। रिपोर्टर मनीष अग्रवाल की खास रिपोर्ट bsp24news 6264105390
**नसबंदी शिविर बेनिबारी में डॉक्टरों की लापरवाही से हुई 32 वर्षीय महिला की मौत** ग्राम बेनिबारी…
**आज बिलासपुर में नागरिकता संशोधन अधिनयम ( CAA ) के समर्थन में** बिलासपुर में विभिन्न जगहों पे कार्यक्रम रखा गया था जिसमे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी ,, एवं नेता प्रतिपक्ष श्री धरमलाल कौशिक जी , बिलासपुर संसद श्री अरुण सॉव जी ,, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह जी ,, मस्तूरी विधायक कृष्ण मूर्ति बंधी जी , जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत जी मुख्य रूप से उपास्थि थे ! कैमरा मेन आकाश चौधरी बिलासपुर रिपोर्टर अनिल सूर्य की खास रिपोर्ट bsp24news 6264105390
**आज बिलासपुर में नागरिकता संशोधन अधिनयम ( CAA ) के समर्थन में** बिलासपुर में विभिन्न जगहों…
**भारत वर्ष में पहली बार भारतीय पत्रकार संघ ‘AIJ’ की विशिष्ट पहल** पर ‘पारुल सेवाश्रम हॉस्पिटल’ वड़ोदरा गुजरात द्वारा विराट हृदय रोग निदान शिविर का आयोजन पूरे फरवरी माह में होने जा रहा है। यह आयोजन समस्त पत्रकार जगत व उनके परिजनों के साथ साथ भारत वर्ष के सभी नागरिक जन के हितार्थ हो रहा हैं। विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त इस हॉस्पिटल में सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर सेवारत हैं। bsp24news 6264105390
**भारत वर्ष में पहली बार भारतीय पत्रकार संघ ‘AIJ’ की विशिष्ट पहल** पर ‘पारुल सेवाश्रम हॉस्पिटल’…
**JNU छात्रों के ऊपर हमले के विरोध में** ,शा .जे .पी .वर्मा कालेज में विरोध प्रदर्शन छात्र नेता अशरफ कुरैशी के नेतृत्व में हुआ किया गया इसमे मुख्य रूप से संदीप महिलांगे , आशीष ,रितेश,आशु , सौरभ,,सभी छात्र मुख्य रूप से उपस्थित थे !बिलासपुर रिपोर्टर अनिल सूर्या की खास रिपोर्ट Bsp24news 6264105390
**JNU छात्रों के ऊपर हमले के विरोध में** ,शा .जे .पी .वर्मा कालेज में विरोध प्रदर्शन…
**निर्भया केस: चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी, 22 जनवरी को दी जाएगी फांसी** दिल्ली क्राईम रिपोर्टर भावेश पिपलिया की खास रिपोर्ट निर्भया मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. कोर्ट ने निर्भया केस में बड़ा फैसला दिया है. कोर्ट ने चारों रेपिस्टों के खिलाफ डेथ वारंट जारी कर दिया है. 22 जनवरी को चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी. बता दें कि 16 दिसंबर साल 2012 को दिल्ली में एक चलती बस में छह लोगों ने निर्भया के साथ गैंगरेप किया था. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन निर्भया जिंदगी और मौत की जंग हार गयी. दरिंदों ने ऐसी हैवानियत की कि आज भी उस घटना को याद कर लोग सहम जाते हैं. इस मामले में पहले कोर्ट ने इस केस से जुड़े सभी मामलों की सुनवाई के लिए आज का दिन तय किया था. कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को सभी चारों दोषियों को फिर से नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था जिसके बाद जेल-प्रशासन ने राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर करने के लिए इन्हें दोबारा सात दिन को नोटिस दिया था। bsp24news 6264105390
**निर्भया केस: चारों दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी, 22 जनवरी को दी जाएगी फांसी** दिल्ली…
**निशक्त 80 कन्याओं कों वितरित किया स्वेटर** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की खास रिपोर्ट *आज दिनांक 7 जनवरी कों सर्व कल्याणकारी ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजीव शुक्ला और नारी शक्ती प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष पुष्पा शर्मा के प्रयास से रीवा घोघर स्थित निशक्त 80 कन्याओं कों ठण्ड से बचने के लियें स्वेटर का वितरण किया गया* साथ ही अगले हफ्ते कन्याओं के लियें निःशुल्क मेडिकल केम्प भी लगाया जयेगा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया की संघ समाजिक सेवा में सदा तात्पर्य रहता है और मीडिया के माध्यम से ये कहना चाहता है कि जो भी जरूरत मंद हों जैसे मूकबधिर , विकलांग , नेत्रहीन , अनाथ , ऐसे लोगो की जानकारी मिलने पर संघ निःशुल्क सहयोग करेगा । *कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव शुक्ला , जिला अध्यक्ष पुष्पा शर्मा , संगीता पांड़े , पं.नीरज दुबे , पं.दुर्गेश दुबे वरिष्ठ समाजसेवी , अधिवक्ता आनन्द मिश्रा , अनुराग पांड़े , रजनीश तिवारी , सिधर्थ दुबे , विनोद तिवारी , मनोज मिश्रा , धीरज पांड़े। bsp24news 6264105390
**निशक्त 80 कन्याओं कों वितरित किया स्वेटर** राष्ट्रीय क्राईम रिपोर्टर शिवकुमारी शुक्ला की खास रिपोर्ट *आज…
**भोपाल CLSS क्रेडिट लिंक्ङ सब्सिडी स्कीम योजना** प्रदेश ब्यूरोचीफ सचिन पावले की खास रिपोर्ट में अपर आयुक्त पवन सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता अशोक पंवार, सानिध्य समिति – जे.के.मिश्रा और शहर के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि द्वारा हितग्रही को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। bsp24news 6264105390
**भोपाल CLSS क्रेडिट लिंक्ङ सब्सिडी स्कीम योजना** प्रदेश ब्यूरोचीफ सचिन पावले की खास रिपोर्ट में अपर…
**छत्तीसगढ़ स्वः गफ्फार खान जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे सम्मिलित हुये** अनिल सूर्या की रिपोर्ट माननीय श्री धरम लाल कौशिक जी नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ रायपुर बिलासपुर सासंद श्री अरुण साव जी, बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय जी लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, तखतपुर विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ठाकुर प्रदेश कौंग्रेस कमेटी श्री अटल श्रीवास्तव, हज कमेटी के अध्यक्ष श्री सय्याद सैफुद्दीन सभी सम्मिलित हुये। bsp24news 6264105390
**छत्तीसगढ़ स्वः गफ्फार खान जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम मे सम्मिलित हुये** अनिल सूर्या की रिपोर्ट माननीय…
**बिलासपुर NRC एवं CAA के समर्थन में आज विशाल रैली** अनिल सूर्या की रिपोर्ट गांधी चौक से प्रारम्भ होकर भारी बारिश होने के बाद भी हजारो की संख्या में बिलासपुर संभाग से सभी वर्गो द्वारा हजारो की संख्या में रैली को सफल बनाया गया जिसके बाद वाजपई मैदान पहुच कर रैली समापन हुआ ! इस मौके पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री धरम लाल कौशिक जी एवं बिलासपुर सांसद अरुण सॉव जी , बिलासपुर की सभी सम्मनिय जनता उपस्थित थे। bsp24news 6264105390
**बिलासपुर NRC एवं CAA के समर्थन में आज विशाल रैली** अनिल सूर्या की रिपोर्ट गांधी चौक…