अमरकंटक के धारकुंडी आश्रम में पांच दिवसीय आयुर्वेदिक उपचार शिविर होगा प्रारंभ

माइग्रेन (अर्धकपारी) से पीड़ित मरीजों के लिए 01 से 05 मई तक विशेष शिविर

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

अमरकंटक — मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित परमहंस धारकुंडी आश्रम कपिलधारा रोड में 01 मई 2026 से 05 मई 2026 तक पांच दिवसीय आयुर्वेदिक उपचार शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।
यह शिविर विशेष रूप से माइग्रेन (अर्धकपारी दर्द) से पीड़ित लोगों के लिए आयोजित किया जा रहा है । आयुर्वेदाचार्य डॉ. जय शर्मा (प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ) के मार्गदर्शन में मरीजों को आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार प्रदान किया जाएगा ।
शिविर में ठहरने , भोजन एवं विश्राम की समुचित व्यवस्था रहेगी । उपचार शुल्क एक हजार रुपये प्रतिदिन निर्धारित किया गया है जिसमें दवाइयां भी शामिल है । इच्छुक मरीजों को पांच दिनों तक आश्रम में रहकर पूर्ण उपचार कराना अनिवार्य होगा जिसके पश्चात ही उन्हें छुट्टी दी जाएगी ।

धारकुंडी आश्रम के प्रमुख स्वामी लवलीन बाबा जी ने बताया कि इस शिविर में आयुर्वेदाचार्य डॉ जय शर्मा द्वारा योग , प्राणायाम एवं आयुर्वेदिक थेरेपी के माध्यम से माइग्रेन से स्थायी राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा । साथ ही प्रतिभागियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभ भी प्राप्त होगा ।
माइग्रेन से पीड़ित व्यक्तियों से इस शिविर का लाभ लेने की अपील की गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *