**जिला धार मनावर दिन रविवार 8 तारीख** पत्रकारिता के पितृ पुरुष, महान कलमकार, सत्य निष्ठ, कालजयी संपादक स्व. श्री राजेंद्र जी माथुर के कलम के पुरोधा पुरुष होने की प्रेरक गाथा को भारतीय पत्रकारिता के श्रद्धेय संपादक, पत्रकारिता में नवाचार तथा आधुनिक शैली के संस्थापक पत्रकार आदरणीय श्री राजेश जी बादल द्वारा निर्मित किया गया था,
जिसे “राज्यसभा” चैनल पर प्रसारित किया गया है, इस डाक्यूमेंट्री से पत्रकारिता में आवश्यक साहस, बेबाक़ी, जरूरी ज्ञान, जनोन्मुखी औऱ देश हितार्थ समाचार की प्रेरणा मिलती हैं। जन हितैषी पत्रकारिता के लिए समर्पित यह शानदार कलम गाथा भारतीय पत्रकारिता के लिये पथ प्रदर्शक हैं।* *कलम के पुजारी की जीवन गाथा को उपरोक्त ‘यूट्यूब’ लिंक पर देखने के आग्रह के साथ आपको “मेगा मीडिया अवार्ड सेरेमनी” में साग्रह आमंत्रित करते हुए हम हर्षित हैं। इस अवसर पर उपरोक्त गाथा के नायक और हिंदी पत्रकारिता के महान, कलमकार श्री राजेंद्र जी माथुर की पावन स्मृति में “राष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार” की शुरुआत कर भारतीय पत्रकार संघ ‘AIJ’ आपकी सहभागिता में पत्रकारिता के पितृ पुरुष के प्रति सम्मान अर्पित कर भाव विभोर हैं। साथ ही आंचलिक पत्रकारिता के बिंदास बेख़ौफ़ पत्रकार, पत्रकार साथियों के लिए बेहद समर्पित, जिंदादिल स्व. श्री काशिव दादा की पावन स्मृति में समर्पित “कबीर भाव पत्रकारिता सम्मान” का भी शुभारंभ कर जनोन्मुखी पत्रकारिता को नमन करता है। इस पावन ऐतिहासिक अवसर पर माननीय अतिथियों की भव्य उपस्थिति में आप जैसे गरिमामयी प्रजातंत्र के लिये समर्पित प्रहरीयो का शानदार सम्मान कर ‘AIJ’ अपनी महती जिम्मेदारी का निर्वहन भी कर रहा हैं। अक्सर माना जाता हैं कि “भारतीय पत्रकार जगत में गिने चुने पत्रकार ही सम्मान प्राप्त करने के अधिकारी हैं।” इस धारणा से इतर ‘AIJ’ का नज़रिया हैं कि “जो पत्रकार धर्म निरपेक्ष, धन निरपेक्ष जन सरोकार की पत्रकारिता करते हैं, वे सभी सम्मान में समानता पाने के भी अधिकारी हैं।”* *इसी नजरिये अनुसार आयोजित “कलमकारों के महा संवाद तथा राष्ट्रीय अलंकरण समारोह” में 8 दिसम्बर 2019 को मालवा निमाड़ की सरजमीं मनावर शहर, जिला धार, मप्र में आप सादर आमंत्रित हैं। आप प्रतिभावान कलमकार साथी का सम्मान कर ‘AIJ’ कृताथ होगा। अवश्य पधारे। bsp24news 6264105390
