**भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने दिया इस्तीफा ।** मध्यप्रदेश ब्यूरोचीफ सचिन पावले की खास रिपोर्ट भोपाल। मध्यप्रदेश में राजनीतिक उठापटक जारी है। अब भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें सामने आ रही है कि विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी के इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। खबर के अनुसार भोपाल मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने गुरुवार रात रात 11:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति से मुलाकात कर अपना इस्तीफा दिया है। उधर मुख्यमंत्री कमलनाथ की सीएम हाउस में बैठक हो रही है और यहां प्रदेश के सियासी हालात पर मंथन हो रहा है। इस बैठक में मंत्री पीसी शर्मा, मंत्री जीतू पटवारी सहित अन्य मंत्री और नेता भी मौजूद हैं। विधायक नारायण त्रिपाठी ने विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सूत्रों के हवाले से ऐसी खबरें सामने आ रही है कि विधानसभा अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी के इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। खबर के अनुसार भोपाल मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने गुरुवार रात रात 11:00 बजे विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति से मुलाकात कर अपना इस्तीफा दिया है। उधर मुख्यमंत्री कमलनाथ की सीएम हाउस में बैठक हो रही है और यहां प्रदेश के सियासी हालात पर मंथन हो रहा है। इस बैठक में मंत्री पीसी शर्मा, मंत्री जीतू पटवारी सहित अन्य मंत्री और नेता भी मौजूद हैं। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान