**राजीव गांधी ब्रिगेड की प्रदेश महामंत्री जहाजपुर की मनीषा पंचोली का जन्म दिन मनाया** और नगर पालिका चुनाव पर एकजुट रहने का आह्वान किया गया*

**राजीव गांधी ब्रिगेड की प्रदेश महामंत्री जहाजपुर की मनीषा पंचोली का जन्म दिन मनाया** और नगर पालिका चुनाव पर एकजुट रहने का आह्वान किया गया* भीलवाड़ा राजस्थान (भैरू सिंह राठौड़) राजीव गांधी ब्रिगेड की प्रदेश महामंत्री व जहाजपुर विधानसभा की कांग्रेस महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मनीषा पंचोली का जन्म दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें नगर के सभी युवा कांग्रेस के नेता गण व कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे। मनीषा पंचोली के जन्म दिन के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन भी किया गया। जिसमें महिला मोर्चा कांग्रेस उपाध्यक्ष विमला सोनी, उपभोक्ता कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रईस टांक, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष साजिद पठान, राजीव गांधी ब्रिगेड जिला अध्यक्ष सूरज सोनी, एवं राजीव गांधी ब्रिगेड ब्लॉक अध्यक्ष आरिफ संजरी, व नगर अध्यक्ष आशिफ मोहम्मद मेवाती, हुसैन पठान, साबिर निशार, अनीश मोहम्मद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर राजीव गांधी ब्रिगेड की प्रदेश महामंत्री एवं महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष मनीषा पंचोली व अन्य पदाधिकारियों ने होने वाले नगरपालिका चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के हित में कार्य करने का आह्वान किया। वहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व जिला स्तरीय कांग्रेस नेताओं ने मनीषा पंचोली को जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बधाई और शुभकामनाएं देने वालों में पुर्व विधायक धीरज गुर्जर, राजीव गांधी ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष सलीम भारती, प्रदेश उपाध्यक्ष साहिल कुरेशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, राजीव गांधी ब्रिगेड की जिलाध्यक्ष वंदना तंवर, राजीव गांधी ब्रिगेड की प्रदेश महामंत्री विमला सोनी, राजीव गांधी ब्रिगेड के भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष सुरत सोनी आदि नेताओं ने मनीषा पंचोली को जन्म दिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने होने वाले नगरपालिका चुनाव के लिए पार्टी हित में कार्य करने को लेकर अपनी अपनी सहमति जताई। *रिपोर्ट – भैरू सिंह राठौड़ भीलवाड़ा (राजस्थान) bsp24news 6264105390

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *