प्रयागराज में कोरोना को काबू करने का श्रेय जनता,स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों व कोरोना योद्धाओं को है-मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज में कोरोना को काबू करने का श्रेय जनता,स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों व कोरोना योद्धाओं को है-मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

प्रयागराज(उत्तर प्रदेश ब्यूरोचीफ राम आसरे की खास रिपोर्ट)।उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं शहर पश्चिमी विधायक व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट के माध्यम के कहा कि प्रयागराज में पिछले 15 दिनों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2165 प्रतिदिन से कम होकर 421 प्रतिदिन पर आ गई। इसका श्रेय प्रयागराज की जनता,स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों व कोरोना योद्धाओं को जाता है। सभी के सहयोग से शीघ्र कोरोना महामारी पर काबू पा सकें हैं। इस मौके पर मंत्री ने डॉक्टरों,स्वास्थ्यकर्मियों एवं जनता को धन्यवाद ज्ञापित किया। आगे भी सब मिलकर कोरोना जैसी महामारी को परास्त करने में कामयाब होंगे।आपकी सरकार आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कृतसंकल्पित है।। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *