सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाने से बड़ी खबर (राष्ट्रीय चेयरमैन बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट)

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाने से बड़ी खबर चेयरमैन बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट आज दिनांक 5 जून 2021 को थाना रामपुर नैकिन परिसर में एसडीओपी चुरहट नीरज नामदेव तथा तहसीलदार शिव शंकर शुक्ला के नेतृत्व में कोरोना संबंधी बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रामपुर नैकिन बाजार क्षेत्र के गणमान्य नागरिक प्रतिष्ठित व्यापारी बंधु उपस्थित रहे । बैठक में व्यापारी बंधुओं को कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करने, सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगवाने, कोरोना में बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में तथा विशेष रूप से मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाइश दी गई और अपने अपने क्षेत्र में आमजन में जागरूकता लाते हुए उपरोक्त बातों का पालन करवाने को कहा गया।। bsp24news सत्यता की पहचान हमारा हिंदुस्तान 6264105390

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *