एमपीबोर्ड 10वीं की परीक्षा में राहुल चंद्रवंशी ने 92% अंक हासिल कर अमरकंटक नगर में प्रथम स्थान किया हासिल

सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय अमरकंटक में अध्ययनरत छात्र राहुल चंद्रवंशी सुपुत्र गणेश प्रसाद चंद्रवंशी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आयोजित हाई स्कूल की परीक्षा में 500 में से 460 अंक हासिल कर 92% अंकों के साथ विद्यालय के साथ-साथ नगर में भी प्रथम स्थान हासिल कर अमरकंटक का मान बढ़ाया है।

वहीं छात्र ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों को दिया है आपको बता दें राहुल शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है अपने आगे की पढ़ाई गणित विषय लेकर करना चाहता है वही सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार के द्वारा छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *