जवाहर नवोदय विद्यालय व कल्याणिका स्कूल अमरकंटक में कक्षा 12वीं का शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

श्रवण उपाध्याय :- अमरकंटक
अमरकंटक स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विज्ञान संकाय के सभी 36 विद्यार्थी तथा वाणिज्य संकाय के सभी 42 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विज्ञान संकाय के 8 तथा वाणीज्य संकाय के 6 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञान संकाय से प्रथम स्थान रुद्रांश पटेल 97.8% द्वितीय स्थान सानिया केसरवानी 95.8% तृतीय प्रिया पटेल 94.4% ,चतुर्थ श्रेयांश मिश्रा 92.4% एवं पांचवा स्थान निशिका कुशवाहा 92.2% रहा। वाणिज्य संकाय में प्रथम स्थान प्रज्ञा पटेल 97.4% द्वितीय स्थान अजय कुमार सिंह 92.4% तृतीय स्थान झरना श्रीवास्तव 91.8%, चतुर्थ स्थान आस्था मिश्रा 91.2% एवं पंचम स्थान चेतना सिंह 90.8% रहा। विषय वार भी परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहा है, विषय औसत – केमिस्ट्री 93.4% , कंप्यूटर साइंस 88.9% , इकोनॉमिक्स 88.6% मैथ्स 86.3% बायोलॉजी 83.9% बिजनेस स्टडीज 83.2%, हिंदी 82.2%, फिजिक्स 78.7%, इंग्लिश 77.3% एवं अकाउंटेंसी 72.1% रहा।इस शानदार परीक्षा परिणाम पर प्राचार्या सुश्री कविता सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों , पालकों एवं शिक्षकों को बधाई दी हैं।साथ ही इस परिणाम पर शिक्षकों डॉ. ए के शुक्ला, डी एस सेंगर, पी पांडे, डॉ. ईशान जयसवाल, निशांत दुबे, के एल महोबिया, कृष्ण कुमार, श्रीमती दुर्गेश पटेल एवम आर के झा ने प्रसन्नता व्यक्त कर बधाई दी हैं।

कल्याणिका स्कूल का भी 100%रहा रिजल्ट । कुल 72 बच्चे रहे जिनमे सभी बच्चे पास हुए जिनमे 14 बच्चे 90% से ऊपर आये है । कल्याणिका स्कूल में सत्या सिंह सबसे ज्यादा 96 % अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया । स्कूल के गुरुजन सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर बधाई दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *