
रिपोर्ट : श्रवण उपाध्याय
अमरकंटक—-श्री कल्याण सेवा आश्रम अमरकंटक के सत्संग भवन सभा हाल में मोरारी बापू की नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन हो रहा था जो 31 जुलाई से प्रारंभ होकर 8 अगस्त तक हो रहा था राम कथा का आयोजन बाबा परम तपस्वी बाबा कल्याण दास जी के सानिध्य में श्री कल्याण सेवा आश्रम में संपन्न हुआ कार्यक्रम संपन्न के पश्चात बाबा कल्याण दास जी के द्वारा राष्ट्रीय संत मुरारी बापू को स्मृति चिन्ह के रूप में हनुमान जी की चांदी की मूर्ति भेंट की गई पूर्व में भी 1997 में अमरकंटक में मोरारी बापू की कथा का आयोजन श्री कल्याण सेवा आश्रम के द्वारा किया गया था ऐसे ही अनेक धार्मिक वह सामाजिक आयोजन श्री कल्याण सेवा आश्रम में होते रहते हैं और साल भर चहल-पहल बनी रहती है।।