अमरकंटक श्रवण उपाध्याय — पवित्र नगरी अमरकंटक में चल रहा है श्रावण मास का पवित्र त्योहार जिसमे शिव भक्तों के अलावा अन्य पर्यटको का आना जाना भारी संख्या में बढ़ गया है जिसके कारण अमरकंटक के विभिन्न पर्यटक स्थलों उद्गम नर्मदा मंदिर के अलावा माई की बगिया , सोनमुडा , कपिलधारा , जालेस्वर धाम पर पार्किंग व्यवस्था और अन्य समस्याएं जैसे रोड़ में पशुओं का जमावड़ा , मुख्य सड़कों पर गाड़ियो का जमघट रहना आदि मुख्य विन्दुओं पर ब्यापक रूप से चर्चा में लाया गया साथ ही अभी वर्तमान में दो-तीन धार्मिक त्यौहार भी आ रहे हैं जिस के संदर्भ में आज पवित्र नगरी अमरकंटक के सर्किट हाउस सभागार में बैठक कर विचार विमर्श कर नियोचित रूप से ब्यवस्था कैसे दुरुस्त किया जाय और इससे सभी का विचार भी लिया गया ।

बैठक में मुख्य बिंदु अमरकंटक के पार्किंग व्यवस्था को लेकर थी जिसमें कपिलधारा जलेश्वर महादेव और नर्मदा मंदिर प्रांगण में था पूर्व की भांति इस बार भी पार्किंग जैसे शिवरात्रि मेला में किया जाता था उसी तरह आगामी दिनों में भीड़भाड़ वाले दिनों में जैसे सावन का चौथा सोमवार और कोई भी आगे अधिक भीड़ वाले जो दिन रहेंगे उस दिन अमरकंटक मंदिर के लिए पार्किंग को जैन मंदिर के पीछे सर्किट हाउस ग्राउंड पर रहेगा तथा मंदिर जाने के लिए पैदल ही जाना सुनिश्चित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुष्पराजगढ़ के एसडीएम अभिषेक चौधरी , एसडीओपी आशीष बराड़े , नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी , नगर परिषद अमरकंटक के सीएमओ चैन सिंह परस्ते , थाना प्रभारी विशाखा उर्वेदी , नगर परिषद के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष एवं पार्षद गणों के अलावा अमरकंटक के गणमान्य नागरिक व पत्रकारो की उपस्थिति में शांति सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें सभी नागरिकों व गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी अपनी राय व्यक्त की और कैसे कोरोना काल में तिसरी लहर से बचते हुए सभी को बचाते हुए कार्य करना है तथा सभी को दुसरे डोज के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिए साथ ही वालेन्टियरो को भी मुख्य त्योहारों में जंहा भीड़ भाड़ वाली जगह रहती है वंहा पर उनका सहयोग लेने की बात रखी गई ।