
अमरकण्टक :- श्रवण उपाध्याय –
पवित्र नगरी अमरकंटक में शनिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत अन्न उत्सव कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ मंडल अमरकंटक के पदाधिकारियों व आमजन की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 02 में लोगों को अन्न का थैला देकर उत्सव को सफल बनाया गया । इस कार्यक्रम के प्रभारी नगर परिषद उपाध्यक्ष अमरकंटक की गरिमामयी उपस्थिति में वार्ड के पार्षद व जनता जनार्दन की उपस्थिति में अन्न उत्सव मनाया गया । इस उत्सव के बाद मंडल अमरकंटक के पदाधिकारियों के अलावा पार्षदगण की उपस्थिति में वृक्षारोपण भी वार्डो में किया गया , जिसमे मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रोशन पनारिया , मंडल महामंत्री अभिषेक द्विवेदी(गोलू) , पार्षद अंजना कटारे आदि भारी जन समूह की उपस्थिति में मनाया गया ।