सोमवार को बृहस्‍पति भवन में जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अंकित अस्‍थाना द्वारा अंकुर योजना

रिपोर्ट:- मोहित दखणी

सोमवार को बृहस्‍पति भवन में जिला पंचायत के मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी श्री अंकित अस्‍थाना द्वारा अंकुर योजना पौधारोपण, सर्वशिक्षा अभियान, खादय विभाग, नगर निगम, उदयानिकी विभाग, इंडियन मेडिकल एसोशिएशन एवं रूपांतरण सामाजिक एवं जनकल्‍याण संस्‍था के साथ बैठक की गई। बैठक में म.प्र. जन अभिान परिषद के वालेंटियर्स को अंकुर योजना की जानकारी देते हुए कहा कि सभी प्रकृति रक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण कर वायुदूत मोबाईल ऐप्‍लीकेशन पर हर पौधे का फोटो अपलोड कर योजना का प्रभावी रूप से कार्य संचालन करे। श्री अस्‍थाना द्वारा प्रत्‍येक वालेंटियर को 20-20 पौधे लगाकर वायुदूत ऐप्‍स पर अपलोड करने हेतु निर्देशित किया एवं अन्‍य विभागों के अमले को फोटो अपलोड करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में म.प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्‍वयक श्री सचिन शिम्‍पी द्वारा वायुदूत ऐप्‍लीकेशन का संचालित करने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। श्रीमती कीर्ति मिश्रा जिला परियोजना अधिकारी द्वारा समस्‍त प्रतिभागियों को वैक्‍सीनेशन महाभियान में अपनी जिम्‍मेदारी निर्वहन करने एवं अं‍कुर योजना की जानकारी दी। बैठक में मै कोरोना वालेंटियर अभियान के अंतर्गत चयनित वार्ड संयोजक एवं सहसंयोजक तथा स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। समस्‍त विकासखंड समन्‍वयक म.प्र. जन अभियान परिषद को निर्देशित किया गया किे वे विकासखंड स्‍तर पर गठित प्रस्‍फुटन समिति एवं सी एम सी एल डी पी छात्र एवं वालेंटियर अधिक से अधिक संख्‍या में पौधे लगाने एवं वायुदुत ऐप्‍स में फोटा अपलोड करने एवं 25-26 जुलाई को वैक्‍सीनेशन महाभियान में पूर्ण सहयोग करने हेतु कहा गया। बैठक के पश्‍चात चयनित वालेंटियरों को माननीय मुख्‍यमंत्री द्वारा हस्‍ताक्षरित कोरोना महामारी के दौरान किये गये उल्‍लेखनीय कार्यो के लिए प्रमाण पत्र वितरण किये गये।

जिला क्राइम रिपोर्टर
मोहित दखणी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *