Ujjain प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सोमवार 23 अगस्त को भुजरिया पर्व पर

रिपोर्ट:- मोहित दखणी

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सोमवार 23 अगस्त को भुजरिया पर्व पर श्री जाहरवीर गोगादेव की छड़ियों का 24वा मेला वाल्मिकी धाम के पीठाधीश्वर सन्त बालयोगी श्री उमेशनाथजी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने महाकाल मन्दिर के मुख्य द्वार के सामने छड़ियों का पूजन-अर्चन कर शोभायात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर श्री उमेशनाथ महाराज, घट्टिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री रामलाल मालवीय, श्री रवि राय, श्रीमती माया त्रिवेदी, श्री रवि शुक्ला, श्री योगेश भार्गव, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री सत्यनारायण खोईवाल, श्री रामचन्द्र सोलपंखी, श्री सुरेन्द्र सेन, राकेश गिरजे, गुरूचरण कलोसिया, महेश बिरोलिया, राजा देवधरे, शिवजी टाकले, सुरेश मेहना, मुकेश मेहना, विक्रमसिंह, मुकेश गेहलोत आदि उपस्थित थे।
शोभायात्रा के पूजन के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव व वाल्मिकी धाम के पीठाधीश्वर सन्त बालयोगी श्री उमेशनाथजी महाराज ने भगवान महाकाल के देवदर्शन कर पूजन-अर्चन किया। इस वर्ष शोभायात्रा वैश्विक कोरोना महामारी के चलते सांकेतिक रूप से दो निशान (उज्जैन शहर से जूना अखाड़ा का प्राचीन निशान एवं इन्दौर शहर से देवीदास घराना का प्राचीन निशान) शोभायात्रा के रूप में श्री महाकालेश्वर मन्दिर के प्रांगण से वाल्मिकी धाम पहुंचे। आश्रम पर गुरूदेव द्वारा सभी छड़ियों का पूजन-अर्चन किया गया और उपस्थित भक्तों ने भण्डारे में प्रसादी ग्रहण की।

जिला क्राइम रिपोर्टर
मोहित दखणी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *