रिपोर्ट:- मोहित दखणी
शोभाराम मोरी निवासी प्रेम नगर तिरला जिनकी आयु 69 वर्ष है। इनके सीधे हाथ में लगभग 1 वर्ष से लकवे का असर था। जिसके कारण यह दैनिक कार्य करने में सक्षम नहीं थे। श्री मोरी ने द्वारा अपने सीधे हाथ का ईलाज करवाया गया है। इनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से सामान्य ईलाज लेते रहे। इस दौरान उनके हाथ से कार्य नहीं होने वजह से इनकी दैनिक मजदूरी भी प्रभावित हुई ऐसा लगभग 1 वर्ष से चल रहा था। उन्होने हाथ ठीक होने उम्मीद लगभग खो दी थी। कोरोना काल में जब उन्होने कोरोना वैक्सीन का प्रथम डोज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिरला में आकार अपना पहला डोज लगवाया। जिससे उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढी साथ ही आश्चर्यजनक रूप से इनका सीधा हाथ कार्य करने लगा। उन्होने अपना दूसरा टीका भी लगवा लिया है। शरीर में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से परिवार के अन्य सदस्यों ने भी प्रेरित होकर समय सीमा में दोनों डोज लगाए। साथ श्री मोरी अब दैनिक कार्य व मजदुरी भी अच्छे से करने लग गए है। श्री मोरी ने शासन को दिल से धन्यवाद दिया और जनहित में यह अपील की गई कि सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिक आवश्यक रूप से कोरोना वैक्सीन के दोनो डोज लगवाए।
जिला धार क्राइम रिपोर्टर
मोहित दखणी