सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी, एपीसी की बैठक सम्पन्न हुई

रिपोर्ट:-मोहित दखणी
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष वशिष्ठ की अध्यक्षता में सोमवार को जिले के समस्त संकुल प्राचार्य समस्त बीईओ, बीआरसीसी, बीआरसी, जन शिक्षक एवं सर्व शिक्षा अभियान के डीपीसी, एपीसी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होंने मुख्य रूप से वैक्सीनेशन के महाअभियान को सफल बनाने के लिए समस्त शिक्षकों एवं विभागीय अमले से पूर्ण सहयोग करने के लिए निर्देशित किया तथा प्रत्येक गांव में बीएलओ के द्वारा सूची प्राप्त कर यह सुनिश्चित करेंगे कि प्रत्येक गांव में कितने 18 वर्ष से अधिक उम्र व्यक्तियों का वैक्सीनेशन शेष बचा है, उनका सर्वे करके वैक्सीन लगवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में बताया गया कि 17 सितंबर को वैक्सीनेशन का महाअभियान है, जिसमें 250000 डोज लगने की संभावना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रचार प्रसार करने, घर-घर जाकर संपर्क करने और वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचाएं हेतु शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए फील्ड में जनजाति कार्य विभाग, शिक्षा विभाग सर्व शिक्षा अभियान के समस्त कर्मचारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित की है। सीईओ श्री वशिष्ठ एवं सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग बृजेश पांडे ने समस्त शालाओं में ऑनर शिप एवं समन्वयक निश्चित करने को कहा। मनरेगा के द्वारा चलाई जा रही स्कूलों की योजनाएं जिसमें बाउंड्रीवाल, खेल का मैदान, मां की बगिया, रूफ वाटर हार्वेस्टिंग, तेजल यूनिट हैंड, वॉच यूनिट की जानकारी समस्त शिक्षकों को होनी चाहिए एवं उसके निर्माण से संबंधित फीडबैक लगातार जिले को देना है। सालों मैं जो पुस्तकालय का निर्माण किया है, उसकी पुस्तकों की जानकारी समस्त शिक्षकों, जन शिक्षकों को होनी चाहिए एवं समस्त बच्चों को पुस्तकालय की किताबें नियमित वितरित करना सुनिश्चित किया है। समस्त चलाएं सुबह 10 बजे से 4.30 बजे तक खुली मिले एवं शिक्षक भी समय पर पहुंचे विलंब से आने वाले एवं अनुपस्थित शिक्षकों पर अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश दिए। समस्त बीईओ, बीआरसी, बीएसी, जन शिक्षक को अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने एवं जिला स्तर पर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने है एवं सुधारात्मक कार्यवाही करना है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा स्मार्ट क्लास फर्नीचर डायनिंग हॉल वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा की गई। मैपिंग का कार्य ग्रह संपर्क अभियान का कार्य पाठ्य पुस्तक वितरण गणवेश वितरण का कार्य एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत सूखा राशन वितरण पुनः जांच के निर्देश दिए और खेल सामग्री गुणवत्ता पूर्ण हो जिन स्कूलों में सामग्री क्रय नहीं की गई, उन्हें क्रय करने के लिए एक सप्ताह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक आयुक्त द्वारा एक परिसर एक शाला की विस्तार से जानकारी दी गई। एमपी टास्क एवं जनजाति कार्य विभाग द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिला धार क्राइम रिपोर्टर
मोहित दखणी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *