अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
पवित्र नगरी अमरकंटक के वन विद्यालय में शुक्रवार को शायं चार बजे जिला कलेक्टर सुश्री सोनिया मीणा , पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल , डीएफओ एसडीओ मान सिंह मरावी , एस डी एम पुष्पराजगढ़ अभिषेक चौधरी ,यस ड़ी ओ पी राजेन्द्रग्राम आशीष कुमार भराडे , वन परिक्षेत्राधिकारी अमरकंटक मिथुन सिसोदिया व स्थानीय वैद्य समिति के अध्यक्ष वैद्य प्रदीप शुक्ला , ठुनु सिंह आदि स्थानीय वैद्यो व नगर के वार्ड पार्षदो की गरिमामयी उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई ।

वैद्य प्रदीप शुक्ला ने कईं दुर्लभ व रहस्यमयी आयुर्वेदिक औषधिय पौधों के विषय मे जिला कलेक्टर महोदया और डीएफओ को अवगत कराया साथ ही अमरकंटक में गुलबकावली औषधि को बढ़ावा देने हेतु नर्मदा मंदिर से लेकर कपिलधारा के दोनों तटों पर और अधिक पौधा लगाने की बात कही जिस पर जिला कलेक्टर महोदया द्वारा आश्वाशन भी दिया गया ।
औषधि पौधों के संरक्षक एवं उनके उत्पाद में बृद्धि को लेकर काफी विचार विमर्श व चर्चा हुई । इस दौराम पधारे अन्य वैद्यो ने जिला कलेक्टर के समक्ष अपना अपना विचार रखे ।
अमरकंटक में बंदरों को चना , मुर्रा आदि खिलाया जाता है जिससे उस पर भी ध्यान देने की बात कही गई । जिला कलेक्टर महोदया ने सभी वैद्यो की बात ध्यान से सुनी और उस पर ध्यान देने की और उस पर जल्द से जल्द अमल में लाने की बात कही । इस बैठक में नगर परिषद के सीएमओ चैन सिंह परस्ते , थाना प्रभारी मनोज दीक्षित , अधिकारीगण व नगर के अन्य लोग उपस्थित रहे ।