शांति कुटी आश्रम में सात दिवसीय भागवत कथा का हुआ समापन

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
नर्मदा जी की उद्गम स्थली अमरकंटक में स्थित शांति कुटी आश्रम में दिनांक 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर 2021 तक श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह भर कथा चली ।
यजमान के सद्गुरुवर श्री श्री 1008 श्री महंत श्री रामाश्रय दास जी महाराज (पंच रामानंदी निर्मोही अखाड़ा -चित्रकूट धाम)की प्रेरणा व आशीर्वाद से दिल्ली निवासी यजमान श्रीमति इंद्रा वैद्य (एडिशनल डायरेक्टर – राज्य सभा पार्लियामेंट) व उनके पति श्री राजेश वैद्य , बेटा प्रबुध्द वैद्य ने भक्ति भाव पूर्वक माँ नर्मदा के उद्गम स्थल पर सात दिवसीय भागवत कथा का श्रवण किया । कथा वाचक व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य लखन जी महाराज चित्रकूट धाम से पधारकर सुंदर वचनों से भागवत कथा का सप्ताह भर विस्तार पूर्वक वाचन कर सभी श्रोतागणों को मंत्र मुग्ध कर दिए । इनके कथा के बीच बीच मे जो सुंदर भजन गायन होता रहा , उससे सभी झूम उठते थे । यह संगीतमय भागवत कथा को दिल्ली से ही साथ आये उनकी माता द्रोपदी वैद्य , पिता श्री हनुमान दास , नरेंद्र पांडेय के अलावा अन्य लोग आ कर यंहा कथा का श्रवण किया ।

व्यास पीठ पर विराजमान श्री के गुरुजी महंत शिवरामदास महाराज निर्मोही अखाड़ा के अध्यक्ष भी यंहा पर पधार कर सभी को आशीर्वाद प्रदान किये ।
इंद्रा वैद्य के द्वारा अनेक धार्मिक स्थलों में अन्य अन्य जगहों पर भागवत कथा करवा चुकी है । राजेश वैद्य ने बताया कि कथा सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक रोजाना चलती थी व संध्या के समय भजन गायन भी किया जाता था । शांति कुटी आश्रम के महंत श्री रामभूषण दास जी महाराज जी की कृपा से नर्मदा जी के उद्गम स्थल पर यह पुण्य भागवत कथा श्रवण का लाभ प्राप्त करने का अवसर प्राप्त हुआ । हमारे संरक्षक हनुमान जी महाराज रहे , आयोजक में हम सब कथा प्रेमी रहे । कथा का आनंद इष्ट मित्रो ने भी प्राप्त किया । यंहा पर आकर भागवत कथा का भरपूर आनंद प्राप्त हुआ , हम सभी बड़ी प्रसन्नता के साथ कथा पूर्ण होने के अंतिम दिन हवन ,पूजन पश्चात भंडारे का आयोजन कर प्रसाद ग्रहण करवाया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *