अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
पवित्र नगरी अमरकंटक में दूसरे लॉक डाउन के बाद सात से आठ माह गुजरने के बाद साप्ताहिक बाजार अपने पूर्व निर्धारित स्थान पे आज प्रथम बार लगा । साप्ताहिक बाजार अपने स्थल पर लगने के कारण लोगो मे प्रसन्नता की लहर जाग गईं । इसका मूल रूप से लोगो मे प्रसन्नता का कारण यह था की पर्याप्त जगह , लोगो को फ्री हैंड भ्रमण की जगह व बाहर से आये हुए दुकानदारो को पर्याप्त जगह में बैठने की ब्यवस्था साथ ही अपने वाहनों को अपनी नजर के सामने पार्किंग की ब्यवस्था व लोगो को एक साथ पूरे बाजार में घूमने कर मन पसंद सब्जियां छांट कर लेने की खुसी नजर आयी ।

लॉक डाउन में सब्जी विक्रेता या तो मोटर सायकिल से , हाथ ठेला से या फिर रोड़ किनारे बैठ कर सब्जी की बिक्री की जा रही थी । जब लॉक डाउन में थोड़ा ढिलाई मिली तब इंदिरा पार्क व मेन रोड किनारे बाजार की ब्यवस्था शुरू हुआ तो लोगो मे नाराजगी भी देखने को मिला ,कारण की साप्ताहिक बाजार के हिसाब से जगह की कमी व रोड़ में काफी लोग अपनी सब्जी दुकान लगा रहे थे जिससे वाहनों को आने जाने में भी परेशानी उठानी पड़ती थी । इस पुराने जगह बाजार न लगने का मुख्य वजह थी बरसात । बरसात में mpeb के बगल में पुराना मेला ग्राउंड (रामघाट) क्षेत्र में बारिश के कारण यंहा पर कीचड़ ज्यादा हो जाया करता है जिस वजह से यंहा पर साप्ताहिक बाजार बरसात के मौसम में नही लगता है , अब मौसम ठीक हो गया है जगह भी सुख गया है और सभी को एक ही जगह सब्जी दुकान लगाने को पर्याप्त जगह भी मिल जा रहा है। इस स्थान पर लंबे समय के बाद साप्ताहिक बाजार लगने पर लोगो से चर्चा के दौरान इन्होंने बड़ी प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए मंडलम अध्यक्ष अमरकंटक श्याम लाल सेन , यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष वीरू तम्बोली , गिरिजा शंकर पांडेय , पंडित राम नरेश , मुन्नू पांडेय आदि अनेक नगरवासी ,, दुकानदारों ने खुसी का इज़हार प्रगट किये