वारासिंवनी विधायक प्रदीप गुड्डा जायसवाल ने भारतीय सेना के जवान से की मारपीट एवं सामाजिक अभद्र टिप्पणी का मामला*
मध्य प्रदेश की वारासिवनी विधानसभा से विधायक प्रदीप जायसवाल के द्वारा भारतीय सेना के जवान से मारपीट एवं सामाजिक अभद्र टिप्पणी का मामला शिकायत हुआ है। घटना के मुताबिक भारतीय सेना में सेवा दे रहे वारासिवनी नगर के युगल ठाकरे द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है कि विधायक प्रदीप जयसवाल द्वारा रात्रि में रोक कर मारपीट की गई एवं जान से मारने की धमकी दी गई।
जैसा कि आपको बता दे प्रदीप जायसवाल मध्यप्रदेश शासन में खनिज साधन आयोग के अध्यक्ष हैं तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं उनके द्वारा इस तरह का कृत्य किया जाना निंदनीय है। शिकायतकर्ता के मुताबिक प्रदीप जायसवाल 29 नवंबर की रात्रि में बिना अपनी किसी सुरक्षा प्रोटोकॉल के निजी फार्म हाउस में युवती के साथ अवैध तरीके से पाए गए थे जिसमें दो युवतियां एवं अन्य युवक शामिल थे। शिकायतकर्ता द्वारा विधायक से पूछे जाने पर उन्हें जातिगत अभद्र टिप्पणी एवं गाली गलौज की गई तथा मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता के द्वारा यह भी बताया गया कि यह फॉर्म हाउस जसवंत पटले का है और आए दिन अवैध गतिविधियां होती रहती है।
चुकी प्रदीप जायसवाल मध्य प्रदेश शासन के संवैधानिक पद पर काबिज हैं और उनका देर रात्रि में बिना प्रोटोकॉल के बिना सुरक्षा के युवतियों के साथ नजर आना संदेह को जन्म देता है। साथ ही विधायक द्वारा भारतीय सेना के जवान से मारपीट करना देशद्रोह को प्रकट करता है। इससे पहले भी प्रदीप जायसवाल पर अवैध रेत खनन अवैध शराब बिक्री होने पर आरोप लगते रहे हैं।
*बालाघाट जिले का पवार समाज हुआ विधायक के खिलाफ लामबंद*
शिकायतकर्ता युगल ठाकरे बालाघाट जिले के प्रतिष्ठित एवं बाहुल्य समाज पवार क्षत्रीय समाज से है। जिस तरह से एक विधायक द्वारा प्रतिष्ठित समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, गाली गलौज की गई उसको लेकर बालाघाट जिले के पवार क्षत्रीय समाज द्वारा भी बैठक कर विधायक प्रदीप जयसवाल के खिलाफ शिकायत करने पुलिस थाने पहुंचे और प्रशासन से विधायक द्वारा की गई गैर जिम्मेदाराना कृत्य पर तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया और विधायक जैसे गरिमामय पद की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए इस्तीफे की मांग की।