रीवा जेल अधीक्षक अमरकंटक पहुँच कर किये माँ नर्मदा के दर्शन ।।

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
पवित्र नगरी अमरकंटक में आज शनिवार को सुबह केन्द्रीय जेल रीवा के अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय माँ नर्मदा जी की उद्गम स्थळी पहुँच पूजन अर्चन कर माँ भगवती नर्मदा जी के दर्शन पश्चात अमरकंठ महादेव व ग्यारह रुद्र में जल पुष्प अर्पण कर माथा टेका । नर्मदा मंदिर के पुजारी उमेश द्विवेदी ने मंत्रोचार के साथ उद्गम स्थल में पूजन अर्चन पश्चात सभी मंदिरों का दर्शन करवाये और माँ नर्मदा जी के उद्गम स्थल की जानकारी देते हुए उनकी महिमा का ब्याख्यान कर उन्हें जानकारी प्रदान की ।

पुजारी जी द्वारा माँ को सास्टांग दंडवत प्रणाम करने की विधि समझा ही रहे थे कि उनके मन मे भाव आया और उन्होंने हाथी के नीचे से पार होकर माँ को नमन किया । मंदिर पुजारी जी के अनुरोध पर उनके निवास स्थल पहुच कर स्वल्पाहार ग्रहण किये , उसके पश्चात अन्य दर्शन माई की बगिया व सोन भद्र उद्गम का भ्रमण किये । उन्होंने ब्यौहारी , शहडोल , बुढार एवं जिला जेल अनूपपुर का निरीक्षण पश्चात अमरकंटक पहुचे थे । उनके साथ जिला जेल अनूपपुर के उपअधीक्षक राघवेश अग्निहोत्री व स्टाफ के प्रहरी धीरेंद्र सिंह , संजय यादव , राजेन्द्र सिंह , तिवारी जी तथा साथ ही अनूपपुर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता राष्ट्रीय युवा संगठन के पूर्व प्रांतीय संयोजक संचालन समिति के सदस्य भूपेश शर्मा भी साथ पहुच कर माँ नर्मदा दर्शन कर बड़ी प्रसन्नता ब्यक्त किये । अधीक्षक महोदय ने बताया कि मैं पहली बार उद्गम स्थल में आया हु यंहा की हरियाली व शांत वातावरण देख बड़ी प्रसन्नता हुई ।

अगर समय मिल पाया तो अगली बार परिवार के साथ आने का प्रयास करूंगा । उन्होंने मुख्य स्थलों का भ्रमण के बाद दोपहर का भोजन पश्चात रीवा के लिए वे प्रस्थान कर गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *