अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय
मां नर्मदा की परिक्रमा में निकले महाराष्ट्र के परिक्रमा वासियों की आज दोपहर लगभग 3:00 बजे अमरकंटक आते वक्त बस अनियंत्रित होकर भुण्डाकोना घाट पर पलट गई जिसमें लगभग 40 यात्री सवार थे जिसमें महिला यात्रियों की संख्या ज्यादा थी ।प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है , लेकिन 15 से 20 यात्रियों को हल्की चोंटे लगने की खबर बताई जा रही , वंही 4 लोगो को अमरकंटक हॉस्पिटल से रिफर कर दिया गया जिनमे एक को थोड़ा ज्यादा चोंट आने की खबर है ।

अमरकंटक से लगभग 13 14 किलोमीटर की दूरी पर भूंडाकोना घाट है यहां पर 2 -3 मोड़ है जिसमें से बाहर से आने वाले ड्राइवरों को थोड़ी दिक्कत होती है जिस कारण यह बस पलटी है । यात्रियों ने बताया कि मां नर्मदा की कृपा से यात्री अभी ठीक हैं और स्वास्थ्य केंद्र अमरकंटक में प्राथमिक चिकित्सा के लिए 108 के सहयोग से जा चुके है । बस इंदौर की बताई जा रही है यात्री महाराष्ट्र के हैं। बस नंबर MP13P9577 है ।
