अमरकंटक :-श्रवण उपाध्याय
पवित्र नगरी अमरकंटक में आज सुबह आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए महाअभियान प्रेरणा महोत्सव के लिए नगर परिषद अमरकंटक के तत्वाधान में जवाहर नवोदय विद्यालय व हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र छात्राओं व नगर परिषद के स्टाफ तथा गणमान्य नागरिगगण स्वच्छता रैली में सम्मलित होकर यात्रा निकाली गई जिसमें नगर के प्रमुख चौराहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से प्रारम्भ कर पूरे नगर में भ्रमण करते हुए नर्मदा मंदिर तक गई व साथ ही आसपास की साफ सफाई भी करते हुए आगे बढ़ रहे थे ।

मध्य प्रदेश शासन के तत्वाधान में आयोजन किया गया है इसमें लोगों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहन करना था । अमरकंटक टूरिस्ट वाली जगह होने के कारण बाहर से आने वाले यात्रियों को भी समझाइश दी जा रही थी कि कचरा कूड़ेदान में ही डालें जिससे हमारा अमरकंटक स्वच्छ व पवित्र व निरोग रहे । कार्यक्रम में नगर परिषद अमरकंटक के अध्यक्ष , उपाध्यक्ष , पार्षदगण के अलावा सीएमओ चैन सिंह परस्ते , सनत कुमार पांडेय , चैन सिंह मंडलोई , गणेश पाठक , मेघा सिंह , मनीष विश्वकर्माा, उमेन्द्र सिंह व अन्य लोग उपस्थित रहे।।।
