खैरहा खदान से बड़े पैमाने पर किया जा रहा है कोयले का अवैध परिवहन

जांच की मांग करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस सचिव श्रीधर शर्मा ने लिखा पत्र ।

शहडोल/ शहडोल जिले अन्तर्गत खैरहा खदान से बड़े पैमाने पर कोयले का परिवहन जारी है और जिम्मेदार तमाशबीन बने हुए हैं। विगत दिनों कोयले का अवैध परिवहन करते हुए एक एक वाहन पुलिस ने पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार खैरहा भूमिगत खदान से लाखों रुपए कीमत का कोयला अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। इस प्रकार के अवैध कारोबार में एस ई सी एल की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता है लेकिन इस विषय पर जब मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव श्रीधर शर्मा ने टेलीफोन के माध्यम से बात करने की कोशिश की तो एस ई सी एल के जिम्मेदार अधिकारी किसी प्रकार की जानकारी देने से बचते नज़र आए। आखिर कैसे कोयले की लोडिंग हुई? कैसे बिना गेट पास के ट्रक वहां से बाहर निकला? ऐसे बड़े सवाल एस ई सी एल प्रबंधन पर उठते हैं, लेकिन जिम्मेदार अब तक किसी प्रकार के सवाल पर भागते नज़र आए हैं। हालांकि यह पहला मामला नहीं है, जब इस प्रकार के अवैध कारोबारियों की गाड़ियां पकड़ी गई हैं। इसके पूर्व में भी आमाडांड खुली खदान से निकली हुई गाड़ी पकड़ी गई थी और पुलिस प्रशासन और एस ई सी एल प्रबंधन की मिलीभगत से मामले को रफा दफा कर दिया गया और सामान्य सी दिखावे की कार्यवाही की गई, ठीक उसी तर्ज पर मामले को दबाने की कोशिश जारी है। आखिर डी ओ किसने जारी किया? गेट पास किसने बनाया? बिना डी ओ के लोडिंग कैसे संभव है?और सबसे बड़ी बात यह भी है कि तीन थानों को पार कर ट्रक कैसे निकलता चला गया? इन मामलों की जांच होनी आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *