आज सुबह नर्मदा क्षेत्र में दिखी सफेदी कि चादर , मैदानों में जमी बर्फ ।।

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय

माँ नर्मदा जी की उद्गम स्थळी के क्षेत्र में मंगलवार की सुबह जब रोशनी मैदानी क्षेत्रों में पड़ी तो नज़ारा सफेद चादर बिछी हुई दिखी । कई दिनों तक यंहा मौसम ने अपना बेरुखीपन से वर्षा व धुंध बनाये हुए था , लेकिन जब मौसम अचानक बदला और आसमान नीला दिखाई पड़ने के बाद आज सुबह हर जगह ओस की बूंदे बर्फ में नजर आ रही थी ।

अमरकंटक के हर क्षेत्र चाहे वो गायत्री नदी तट , सावित्री तट , रामघाट क्षेत्र , कपिला तट व अन्य अनेक स्थानों में आज बर्फ की चादर मैदानी क्षेत्रों में बिछी हुई नजर आयी । हल्की सर्द हवाएं भी सुबह चल रही थी जिससे काफी ठंड भी महसूस हो रही थी । यंहा बाहर से आने वाले सैलानी इसका भरपूर लुफ्त उठा रहे थे , तथा नर्मदा भक्त इस ठंड में भी स्नान करने में पीछे नही रहे । रामघाट पर सुबह की पहली किरण सीधे भक्तजनों को प्राप्त होती है , जिससे स्नान व पूजन अर्चन करने में आनंद की अनुभूति प्राप्त करते है । नए वर्ष व मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों की संख्या में लोग यंहा पधार कर प्रकृति का लुफ्त उठाया । आज बर्फ पड़ने से नगर व सैलानी खूब आनंदित रहे , इसी के साथ सुबह की चाय की चुस्की ठेलो , होटलों में सैलानी खूब लेते नजर आए ।

शासकीय उद्यान अमरकंटक के कर्मचारी रामविमाल पांडेय व जगन सिंह प्रधान ने बर्फ की जमी सिल्ली उठा कर दिखाया और बताया कि इन जगहों पर ज्यादा बर्फ जमती है कारण की नर्मदा का किनारा व मैदानी क्षेत्र होने के कारण ठंड ज्यादा रहता है । यंहा के तापमान का सिर्फ अनुमान लगाया जा सकता है कि 4 डिग्री आस पास रहा होगा । यंहा ठंड ज्यादा होने के कारण अगर मौसम साफ बना रहा तो और अधिक ठंड बढ़ने की संभावना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *