अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
माँ नर्मदा की उद्गगम स्थळी / पवित्र नगरी अमरकंटक की पावन धरा पर कांची कामकोटि पीठम वार्ड क्रमांक 4 रेवा धाम बराती अमरकंटक में छः मार्च से महारूद्र जाप , पूजन प्रारंभ था जो कि दस मार्च तक विद्वान पंडितो के मंत्रोचारो के द्वारा कराया जा रहा था । आज शुक्रवार 11 मार्च को प्रातः काल से ही दक्षिण भारत (साउथ) के मूर्धन्य विद्वानों द्वारा महारुद्र पूजन पश्चात आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति की स्थापना की गई ।

इस धार्मिक अनुष्ठान में बिलासपुर के प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय संत समिति छ.ग. श्री सच्चिदानंद तीर्थ महास्वामिगल व कल्याण सेवा आश्रम के स्वामी धर्मानंद जी , नगर के साधु संत , गणमान्य नागरिक , नगर के पत्रकारगण तथा प्रतक्ष्या चेरिटेबल ट्रस्ट चेन्नई के भक्तों का विशेष सहयोग में गूगल मीट द्वारा ऑन लाइन कांची कामकोठी पीठम से शंकर विजयेंद्र सरस्वती जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ । उन्होंने अपने शिष्यों से शाखा अमरकंटक के बारे में पूरी जानकारी ली तथा उन्होंने आज के सम्पूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा प्राप्त की व अपना आशीर्वाद देकर उन्होंने प्रसन्नता ब्यक्त की । आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति स्थापना बाद गौशाला हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम की विधि विधान पूर्वक सम्पन्न किया गया , इस भूमि पूजन में पूर्वविधायक रामलाल रौतेल अनूपपुर के कर कमलों से सम्पन्न हुआ ।

कांची कामकोठी पीठम धाम बाराती अमरकंटक में एक वेद पाठशाला का उद्घाटन आज किया गया जिसमें बिलासपुर आश्रम से 12 बच्चे विद्यालय में पहुच चुके है तथा एक वाचनालय भी खोला गया । आदि गुरु भगवान शंकराचार्य जी के प्रेरणा व आशीर्वाद से शंकर विजयेन्द्र सरस्वती स्वामी जी की कृपा से पवित्र नगरी अमरकंटक में रुद्री महायज्ञ , आदि शंकराचार्य जी की मूर्ति स्थापना , हवन आयोजन सनातनी परंपरा के अनुसार किया गया । भगवान आदि शंकराचार्य जी की मुर्ति स्थापना एवं वेद पाठशाला का उद्घाटन श्री सचिदानंद तीर्थ महास्वामीगल महामेरु पीठम की मार्ग दर्शन आज किया गया । शाम पांच बजे से सात बजे तक गान परायण / उपन्यास रोजाना चल रहा था । मैनेजिंग ट्रस्टी जयरामकृष्णन चेरिटेबल ट्रस्ट का ब्याख्यान दिया व कांची कामकोठी पीठम की ओर से एम.केआर. राघवन ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया । कौशल दुबे बिलासपुर के विद्यालय प्राचार्य के रूप में निरीक्षण पर रहेंगे ।

आज के इस कार्यक्रम में जुड़े ट्रस्टियो का पूरा सहयोग प्राप्त हुआ जिसमे मुख्य रूप से श्री सोवरी राजन श्रीनिवासन , एम के आर राघवन , टी आर एस मनी मुख्य सहयोगी । आज मुख्य रूप से पधारे नगर के संत धर्मानंद जी , संत नर्मदा नंद जी , सतीश तिवारी , मनोज द्विवेदी , उमेश पांडेय , अजित मिश्रा , रोशन पनारिया , अभिषेक द्विवेदि , प्रकाश द्विवेदी, शिव कुमारी शुक्ला , वैद्य प्रदीप शुक्ला , पत्रकारगण मुन्नू पांडेय , श्रवण उपाध्याय , विपुल वर्मन के अलावा अन्य भब्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।
