थाना अमरकंटक में शांति समिति की बैठक संपन्न।।

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
माँ नर्मदा की उद्गम स्थळी / पवित्र नगरी अमरकंटक में आज रविवार की शाम थाना अमरकंटक में नायब तहसीलदार की उपस्थिति में त्योहारो के मद्देनजर थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया , जिसमें त्योहार के संदर्भ में विशेष चर्चा किया गया जिसमे होलिका दहन , धूडेली व रंगपंचमी के अवसर पर कोई घटना दुर्घटना न हो व कैसे सावधानी के साथ मनाई जाए । चर्चा के दौरान विशेष पुलिस प्रशासन को गस्ती नगर मे लगाई जाकर नजर रखी जाए । माँ नर्मदा मंदिर प्रांगण में धूडेली के दिन गुलाल लगाकर पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है , इस जगह नगर के गणमान्य नागरिक के अलावा बाहरी पर्यटक भी सम्मलित होते है ।

प्रशासन ऐसे जगहों पर ध्यान में रखते व साथ मे नगर पर विशेष ध्यान रखा जाय । थाना प्रभारी ने सभी गणमान्य लोगों से भी अपील की की सबका सहयोग भी प्रशासन को प्राप्त हो । अंत मे नायब तहसीदार ने आने वाले नगर के लोगो से कहा कि कंही भी अप्रिय घटना की जानकारी मील तो तुरंत इसकी जानकारी प्रशासन को ढ़ी जाय व आपने आसपास के माहौल में नजर बनाए रखने का आह्वान किया । इस बैठक में मुख्य रूप से आदित्य द्विवेदी नायब तहसीलदार अमरकंटक , चैन सिंह परस्ते मुख्य नगरपालिका अधिकारी , मनोज दिक्षित थाना प्रभारी , विशाखा उर्वेदि , गणमान्य नागरिकों में उमेश द्विवेदी नर्मदा मंदिर पुजारी , रोशन पनारिया मंडल अध्यक्ष , प्रकाश द्विवेदी सांसद प्रतिनिधि , अभिषेक द्विवेदी , रूपेश द्विवेदी , सूरज साहू , समीर मानिकपुरी , बली राम केवट , पत्रकारगण उमाशंकर पाण्डेय , श्रवण उपाध्याय , विपुल बर्मन , वैद्य प्रदीप शुक्ला आदि पुर्व पार्षद व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *