बुराई पर अच्छाई की जीत का हुआ होलिका दहन

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय – पत्रकार
पवित्र नगरी अमरकंटक के इंदिरा पार्क नगर के बीच बाजार स्थित जगह पर नन्हे बच्चों ने आस पास के परिवारो को सम्मलित होकर बड़े ही धूम धाम से होलिका दहन किया गया , साथ ही बच्चों द्वारा मिष्ठान हलुआ भी सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद स्वरूप बांटा गया ।

होलिका दहन हिंदुओ का एक महत्वपूर्ण पर्व है , जिसमे धुलेड़ी के एक दिन पूर्व संध्या पर होलिका दहन किया जाता है ।
होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया जाता है । वैदिक काल मे एक ऋषि हुए कश्यप व उनकी पत्नी दिति थी । माना जाता है कि कश्यप ऋषि की पुत्री होलिका थी , जिन्हें वरदान था कि वो अग्नि में जल नही सकती । होलिका प्रह्लाद को गोद मे लेकर चिता में बैठ गयी , आग लगाई गई तब भगवान विष्णु की कृपा से प्रह्लाद सुरक्षित बच गए और होलिका जल कर भस्म हो गयी । ईस्वर भक्त प्रह्लाद की याद में इस पर्व को होलिका दहन के रूप में असत्य को सत्य की जीत का पर्व मनाया जाता है ।

अमरकंटक के अनेक वार्डो में होलिका का दहन किया गया । अमरकंटक थाना प्रभारी मनोज दीक्षित ने बताया कि त्योहार के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए हमने गस्ती लगा रखी है , हमारे थाना के स्टाफ चारो तरफ मुस्तैदी से अपने कर्तब्य का पालन कर रहे है । धुलेड़ी के दिन भी पूरी गस्ती रहेगी जो रंगपंचमी तक नजर बनाए रखेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *