अमरकंटक नगर में पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर दिया शांति का संदेश

अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय (पत्रकार )
माँ नर्मदा की उद्गम स्थळी/पवित्र नगरी अमरकंटक में होली के महापर्व को देखते हुए अमरकंटक के प्रमुख चौराहों व नगर की मुख्य सड़कों पर नायब तहसीलदार आदित्य द्विवेदी के निर्देशानुसार पुलिस थाना अमरकंटक के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर नगर में शांति और अमन का माहौल बना रहे ऐसा संदेश दिया गया । क्योंकि अमरकंटक धार्मिक नगरी के अलावा पर्यटक नगरी भी है जिसमें देश के अलावा विदेशी पर्यटक भी आते हैं व होली का भी आनंद उठाते हैं । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के मौके पर यहां अनेकों दूर दराज से लोग अमरकंटक पहुँचते हैं जो कि उन्हीं के मद्देनजर प्रशासन के द्वारा आने वाले श्रद्धालुओं भक्तों व पर्यटकों को कोई भी असुविधा ना हो तथा शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार का आनंद नगर के आमजन बाहरी लोग ले सकें । इसी को दृष्टिगत देखते हुए थाना प्रभारी मनोज दीक्षित व पूरा पुलिस स्टाफ अमरकंटक में नगर भ्रमण कर फ्लैग मार्च निकालकर सबको शांति का संदेश दिया है और शांतिपूर्ण तरीकों से त्योहार मनाने का आह्वान किया ।

होलीका दहन , धुरेड़ी एवं रंगपंचमी तक लोगो द्वारा रंग खेलकर कर रंगों का त्योहार मनाया जाय , इस संबंध में अमरकंटक के अलावा भेजरी , बहपुर आदि ग्रामों में भी प्रशासन की उपस्थिति में सुरक्षा ब्यवस्था एवं आपत्तिजनक को लेकर किसी से विवाद न हो तथा समस्त नागरिकों को आपत्तिजनक चीजो जैसे गोबर , डामर एवं केमिकल युक्त कलर का उपयोग न किया जाय व किसी से बेवजह विवाद न किया जाय । अमरकंटक व अन्य जगहों पर फ्लेग मार्च में मुख्य रूप से तहसीलदार पुष्पराजगढ़ टी आर नाग , एस डी ओ पी पुष्पराजगढ़ आशीष कुमार भराडे , नायब तहसीलदार अमरकंटक आदित्य द्विवेदी , थाना प्रभारी अमरकंटक मनोज दीक्षित तथा पुलिस दल की उपस्थिति में किया । होलिका दहन के पूर्व नगर परिषद के सी एम ओ चैन सिंह परस्ते के निर्देशन में अमरकंटक नगर में वाहन द्वारा भी जनता को शासन के निर्देश दिये गए कि होली का पावन त्योहार खुशहाली से मनाए लेकिन सादगी के साथ । शासन द्वारा जनता जनार्दन को होली की ढेरों बधाईयां भी दी गयी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *