अमरकंटक :- श्रवण उपाध्याय ( पत्रकार )
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक में भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम 1 अप्रैल 2022 को दोपहर 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा जिसमें भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के द्वारा परीक्षा विषय पर चर्चा और परीक्षा के द्वारा जो बच्चों को भय व्याप्त हो जाता है उसको भयमुक्त रखने के लिए प्रयास किया जाए ऐसे तमाम विषयों पर चर्चा की जाएगी जवाहर नवोदय विद्यालय अमरकंटक के सभागार में इस कार्यक्रम का आयोजन सुश्री कविता सिंह प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय की अध्यक्षता में आयोजित होगा जिसमें विद्यालय के समस्त बच्चे शिक्षक गण व उनके अभिभावक भी उपस्थित रह सकते हैं एवं साथ ही साथ नवोदय विद्यालय की प्राचार्य सुश्री कविता सिंह ने जनमानस व गणमान्य लोगों को यह निवेदन किया है कि वह भी इस विषय को गंभीरता से एवं अपने आसपास या घर के बच्चों को परीक्षा के भय से मुक्त करने की कोशिश करते रहे और उनका उत्साह बढ़ाते रहे।।
