संजीवनी नगर में चल रहा था आईपीएल का सट्टा : पंजाब और चेन्नई के बीच लगाए जा रहे थे दांव, नगदी सहित लाखों का हिसाब-किताब किया जब्त

जबलपुर रिपोर्टर विक्की राजपूत की खास रिपोर्ट। संजीवनी नगर पुलिस ने पंजाब और चेन्नई के बीच चल रहे आईपीएल मैच में सट्टा लिखते हुए पांच आरोपियां को रेड मारकर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों से पांच मोबाइल और 8200 रुपय नगद जब्त किए है। आरोपी बकायदा ऑफिस किराए पर लेकर इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सट्टा-पट्टी भी जब्त की है। जिमसें लाखों का हिसाब-किताब बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि अधमूक बायपास पर डिल्लो रोड लाइंस के आफि स में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। जिसके बाद आफि स अधमूक बायपास पर रेड मारी गई। जहां पांच आरोपी बैठे हुए थे। टीव्ही पर चेन्नई एव पंजाब टीम का आईपीएल मैच टेखकर फ ोन पर बात कर कागज में पूरा खाका तैयार किया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रंजीत सिह राजपूत उर्फ राजा पिता स्व.इदरसिह राजपूत 30 साल धनवंतरीनगर थाना सजीवनीनगर ,आशीष रजक पिता राजू रजक 30 साल परसवाडा ,रंजीत सिह पिता सरदार गुरूचरण सिंह 30 साल निवासी जसूजा सिटी , शिवम नामदेव पिता प्रहलाद नामदेव 24 साल निवासी बिजयनगर ,विश्वास पांडे पिता ब्रजेश पांड़े 26 साल निवासी विजयनगर को दबोचा गया।

ऑफिस किराए से लेकर चला रहे थे गोरखधंधा
पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि रंजीत सिह ने ऑफिस किराए से लिया था। पुलिस ने आरोपी रंजीत सिंह के कब्जे से दो सट्टा पट्टी सहित 8200 रुपये एवं एक आईफ ोन कंपनी का मोबाइल, आशीष रजक के कब्जे से बीबो कपनी का एक मोबाइल ,रंजीत सिंह सरटार के कब्जे से सेनसुई कपनी की टीव्ही मय रिमोर्ट , एक सेटअप बाक्स बीटीबाय नेटवर्क कंपनी का रिमोर्ट. एवं एक मोबाइल, शिवम के कब्जे से मोबाइल , विश्वास के कब्जे से मोबाइल जब्त किए गए। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *