जबलपुर रिपोर्टर विक्की राजपूत की खास रिपोर्ट माढ़ोताल के ग्राम औरिया में चल रहे सट्टा पर पुलिस ने दबिश देते हुए बरेला से फरार 307 के आरोपी को दबोच लिया है। तो वहीं जुआफड़ से 6 आरोपियों को दबोचकर, 11 हजार 70 रुपए जब्त किए है।
माढ़ोताल थाना प्रभारी रीना पांडेय शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम औरिया में जुआफड़ संचालित हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान बरेला थाने से 307 के फरार आरोपी राज यादव को भी दबोचा गया है। जिससे पूछताछ जारी है।