वाराणसी में होने वाले पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वाभिमान महासम्मेलन में शामिल होंगे भारतीय मतदाता महासभा के पदाधिकारी।

भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वावधान में 24 जुलाई 2022 को सारनाथ वाराणसी में होने वाले पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वाभिमान महासम्मेलन में शामिल होंगे भारतीय मतदाता महासभा के सभी पदाधिकारी।

जौनपुर। भारतीय मतदाता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे सरोज एवं राष्ट्रीय प्रमुख उपाध्यक्ष बालकृष्ण तिवारी ने ऐलान करते हुए कहा कि वाराणसी में होने वाले भारतीय मीडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में 24 जुलाई 2022 दिन रविवार को सारनाथ वाराणसी में अखिल भारतीय पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्वाभिमान महासम्मेलन को भारतीय मतदाता महासभा अपना समर्थन दिया है। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर महासम्मेलन को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता गण अपने अधिकारों को लेकर एक निर्णायक जंग लड़ने का निर्णय लिया हैं। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में सभी भारतीय मतदाता महासभा के पदाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। अखिल भारतीय पत्रकार एवं समाजिक कार्यकर्ता स्वाभिमान महासम्मेलन में आने वाले सभी साथियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आज देश, प्रदेश के अंदर पत्रकारों का लगातार उत्पीड़न हो रहा है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को शर्मसार किया जा रहा हैं। इसलिए हम लोगों को संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई को लड़ना हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मतदाता महासभा पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी लोकसभा एवं विधानसभा में करा कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को संवैधानिक दर्जा दिलाने का कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *