पति ने झूठ बोलकर की शादी : किराए के मकान में छोड़कर भाग गया, अब गुंडों से दिलवाता है धमकी जबलपुर रिपोर्टर विक्की राजपूत की खास रिपोर्ट

पति ने झूठ बोलकर की शादी : किराए के मकान में छोड़कर भाग गया, अब गुंडों से दिलवाता है धमकी
जबलपुर के घमापुर में झूठी शादी कर युवती को प्रताडि़त करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा मामला ललित कॉलोनी का है। जहां किराए के मकान में अकेली जिंदगी गुजार रही पीडि़ता ने पति पर आरोप लगाए है कि पहले तो पति ने हसीन ख्बाव दिखाकर झूठी बोलकर सात फेरे लिए और फिर कुछ समय तक उसका शोषण करने के बाद उसे किराए के मकान में छोड़कर भाग गया और अब गुंडों से फोन पर धमकी दिलवा रहा है।

जानकारी अनुसार 30 वर्षीय पीडि़ता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि उसकी शादी 2021 में अनिल कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद किराए के मकान में रहने लगे, लेकिन कुछ समय बाद पति उसे छोड़कर भाग गया,बाद में पता चला कि उसने झूठे प्यार के वायदे कर उससे सात फेरे लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *