पवित्र नगरी अमरकंटक में पारम्परिक रूप से मनाया गया भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव।।

अमरकंटक — श्रवण उपाध्याय (पत्रकार)
विधि विधान से भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव का कार्यक्रम आज पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित मां नर्मदा उद्गम स्थल मनाया गया।भगवान परशुराम राम का पूजन अभिषेक के पश्चात नगर भ्रमण के लिए निकाली गई जो की मां नर्मदा मंदिर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक तक भ्रमण कराया गया।।उपरोक्त कार्यक्रम में नर्मदा मंदिर के समस्त पुजारी गण , संतगण एवं नगर के विप्रजनों की उपस्थिति भगवान परशुराम जी की पूजन कर शोभायात्रा में भरपूर योगदान रहा ।

संत , पुजारी व विप्रजनो में महंत राम भूषण दास जी महाराज शांति कुटी, लवलीन महाराज जी धारकुंडी आश्रम , उमेश द्विवेदी , उत्तम द्विवेदी , नीलू द्विवेदी , जितेन्द्र तिवारी , सुनील द्विवेदी , रवि द्विवेदी , जुगुल द्विवेदी , रुपेश द्विवेदी , दिनेश द्विवेदी , अभिषेक द्विवेदी , विक्की द्विवेदी , सोनू द्विवेदी , बसंत दुबे , श्रीधर शर्मा , रामनरेश शास्त्री , श्रवण कुमार उपाध्याय , उमाशंकर पाण्डेय (मुन्नू पाण्डेय ) , सोमू दुबे , शिवकुमारी शुक्ला , रोहित लाल त्रिपाठी , राजेश तिवारी , मुनीष पाण्डेय , मार्कण्डेय शर्मा , अंकित गौतम , लखनलाल आचार्य , राहुल त्रिपाठी , सुनील मिश्रा व समाज के अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहें । इस कार्यक्रम को अमरकंटक विप्र समाज के द्वारा बड़े ही धूमधाम से आयोजित कर उत्साह मनाया गया तथा पंडित सुनील महाराज द्वारा गन्ने का जूस सभी विप्रजनो को बड़ी प्रसन्नता के साथ पिलाया गया । शोभायात्रा में सभी ने बढ़ चढ़ कर प्रसन्नता व उत्साह दिखाया तथा नगर भ्रमण में कोई नगरवासी भगवान परशुराम जी का दर्शन कर हलुआ प्रसाद ग्रहण कर प्रसन्नता ब्यक्त किये ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *