अमरकंटक श्रवण उपाध्याय ( पत्रकार):-
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अनूपपुर सुश्री सोनिया मीना एक कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में नगर परिषद अमरकंटक के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार जहां भारतीय जनता पार्टी ने 8 सीटों पर विजयश्री पाई है वहीं कांग्रेस को 7 सीटों पर विजयश्री मिली है।नगर परिषद के चुनाव परिणामों में वार्ड क्रमांक 1 भाजपा सावित्रीबाई विजय घोषित की गई हैं इन्हें 56 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस की श्यामकली परस्ते को 35 मत मिले।वार्ड क्रमांक 2 कांग्रेश की उषा सिंह विजय घोषित की गई इन्हें 257 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा की रंजना उददे को 156 मत मिले।वार्ड नंबर 3 भाजपा के रोशन कुमार पनारिया विजई घोषित किए गए इन्हें 152 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेश के राजेश कुमार पिटानिया को 36 मत मिले।वार्ड क्रमांक 4 भाजपा की कल्पना सुरेश को विजई घोषित किया गया इन्हें 78 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस की रेखा को 28 मत मिले।वार्ड क्रमांक 5 भाजपा की गेंदा बाई विजय घोषित की गई इन्हें 111 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेश की कुंती बाई को 38 मत मिले।वार्ड क्रमांक 6 भाजपा के पवन तिवारी विजई घोषित किए गए इन्हें 153 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस के बलिराम को 101 मत मिले।वार्ड क्रमांक 7 भाजपा के रज्जू सिंह विजई घोषित हुए इन्हें 116 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस के राम विशाल को 78 मत मिले।वार्ड क्रमांक 8 भाजपा के सुखनंदन सिंह उईके विजई घोषित किए गए इन्हें 135 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी निर्दलीय संतोष सिंह को 91 वोट मिले।वार्ड क्रमांक 9 से कांग्रेस के जोहन लाल विजई घोषित किए गए इन्हें 62 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा के भगत राम चंद्रवंशी को 61 मत मिले।वार्ड क्रमांक 10 कांग्रेश के देवानंद विजई घोषित किए गए इन्हें 117 मत मिले जबकि भाजपा के ऋषभ प्रताप सिंह को 94 मत मिले।वार्ड क्रमांक 11 कांग्रेश की पार्वती विजई घोषित की गई इन्हें 335 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा की उषा देवी पांडे को 56 मत मिले।वार्ड क्रमांक 12 कांग्रेश की निधि जैन विजई घोषित की गई इन्हें 62 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा की वंदना मिश्रा को 53 मत मिले।वार्ड क्रमांक 13 कांग्रेश के शक्ति शरण पांडे विजई घोषित किए गए इन्हें 122 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी भाजपा के सूरज साहू को 89 मत मिले। वार्ड क्रमांक 14 भाजपा के दिनेश कुमार विजई घोषित किए गए इन्हें 153 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विनायक द्विवेदी को 122 मत मिले।वार्ड क्रमांक 15 कांग्रेश की विमला विजई घोषित की गई इन्हें 203 मत मिले जबकि प्रतिद्वंदी निर्दलीय अप्सरा को 97 मत मिले । इस तरह से भाजपा के 8 पार्षद विजई घोषित किये गए जबकि कांग्रेस के 7 पार्षद विजई घोषित किए गए।